‘टीचर्स से बच्चे धैर्य और दूसरों की मदद करने जैसे गुण सीखते हैं’, शिक्षा संघ अधिवेशन में बोले PM मोदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन (Akhil Bhartiya Shiksha Sangh Adhiveshan) में शिक्षकों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने शिक्षकों को कुछ टिप्स और मोटिवेट किया, ताकि समाज में टीचर्स बड़े पैमाने पर अपना योगदान दे सकें. उन्होंने पाठ्यक्रम से हटकर छात्रों के विकास पर शिक्षकों के गहरे प्रभाव के बारे में भी बात की. सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सभी शिक्षकों के अहम योगदान पर प्रकाश डाला, जब भारत अमृत काल में विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आप इस बात को हमेशा ध्यान में रखिए कि बच्चे आप से, आपकी सोच से, आपके व्यवहार से, आपकी बोलचाल से बहुत कुछ सीखते रहते हैं. ‘

पीएम मोदी ने कहा,’आप जो पढ़ा रहे हैं और छात्र जो आपसे सीख रहा है, उसमें कभी-कभी काफी अंतर होता है. आप सोचते होंगे आप गणित, विज्ञान, इतिहास या कोई अन्य विषय पढ़ा रहे हैं, लेकिन छात्र आपसे सिर्फ वो विषय नहीं सीख रहा. वह यह भी सीख रहा है कि अपनी बात कैसे रखनी चाहिए. वह आपसे धैर्य रखने और दूसरों की मदद करने जैसे गुण भी सीख रहा है.’

” isDesktop=”true” id=”6172973″ >

शिक्षकों को देखकर ही बच्चे सीखते हैं: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से कहा, ‘बच्चे आपको देखकर ही सीखते हैं. छात्र सीखते हैं कि सख्त छवि रखकर भी प्यार कैसे जताया जा सकता है. निष्पक्ष रहने का गुण भी बच्चों को शिक्षकों से ही मिलता है. इसलिए प्राइमरी एजुकेशन का रोल बहुत जरूरी होता है. छोटे बच्चों के लिए टीचर परिवार से बाहर वह पहला व्यक्ति होता है जिसके साथ वह सबसे ज्यादा समय बिताता है. इसलिए आप सभी में इस दायीत्व का एहसास भारत की आने वाली पीढ़ियों को बहुत मजबूत करेगा. ‘

Tags: Gujarat news, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे