
नई दिल्ली. Linda Yaccarino: लिंडा याकारिनो का नाम इस समय हर किसी की जुबान पर है. इसका कारण है एलन मस्क का ट्विटर के सीईओ (CEO) पद को छोड़ने का ऐलान और ट्विटर के नए सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो के नाम की चर्चा. बता दें कि ट्विटर में सीईओ का पद काफी समय से खाली चल रहा है. जिसके लिए एलन मस्क को योग्य सीईओ की तलाश थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि जिन लिंडा याकारिनो की चर्चा है वो कितनी पढ़ी लिखी हैं.
बता दें कि लिंडा याकारिनो एनबीसी यूनिवर्सल की प्रमुख हैं. लिंडा के पास पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशन्स की डिग्री है. याकारिनो मूल रूप से इटैलियन मूल की हैं और न्यूयॉर्क में अपने परिवार के साथ रहती हैं. लिंडा की शादी क्लाउड पीटर माद्राजो से हुई है. याकारिनो के दो बच्चे क्रिश्चियन और मैथ्यू हैं. 59 साल की लिंडा NBC यूनिवर्सल मीडिया LLC में ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन हैं. वे लीनियर, डिजिटल, स्ट्रीमिंग, समेत सभी ऐडवर्टाइजिंग बिजनेस संभालती हैं.
पराग अग्रवाल
27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था. इसके बाद मस्क ने कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था. इनमें CEO पराग अग्रवाल भी शामिल थे. पराग, राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं. पराग अग्रवाल ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है और ट्विटर का सीईओ बनने से पूर्व उन्होंने 10 सालों तक ट्विटर में अपनी सेवाएं दी थीं. पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बनने के पहले जैक डार्सी में सीईओ थे.
ये भी पढ़ें-
School Education: ‘स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक’ योजना की शुरुआत, 5 साल में पूरा होगा काम
Board Exam Result: नक्सली दंपती की बेटी ने पास की 10वीं बोर्ड परीक्षा, डॉक्टर बनने की है ख्वाहिश
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Career Tips, Job news, Womens Success Story
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 13:10 IST








