
CBSE Board 10th Result 2023 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 12 मई को कक्षा 12वीं के साथ कक्षा 10वीं का भी रिजल्ट (CBSE Board 10th Result 2023) जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE Board Result) चेक कर सकते हैं. CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू हुई थी.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/ के जरिए अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th Result 2023) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th Result) देख सकते हैं. इस साल कुल पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 21,86,940 है. कुल उम्मीदवारों में से पंजीकृत लड़कियों और लड़कों की संख्या क्रमश: 9,39,566 और 12,47,364 है. CBSE भारत में 7240 केंद्रों पर CBSE 10वीं की परीक्षा आयोजित किया था.
CBSE 10वीं के नतीजे विभिन्न आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे, जिनमें results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, और digilocker.gov.in शामिल हैं. ऑनलाइन विकल्पों के अलावा, छात्र उमंग ऐप, डिजिलॉकर ऐप, SMS सेवा, IVR और परीक्षा संगम के माध्यम से भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं.
CBSE Board 10th Result 2023 ऐसे करें चेक
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE Board 10th Result 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका CBSE Board 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CBSE Board 10th Result 2023 चेक करें और इसे सेव करें.
ये भी पढ़ें…
सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cbse, CBSE 10th Class Result, CBSE board results
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 12:19 IST








