
निशा राठौड़/ उदयपुर. राजस्थान की उदयपुर शहर में महिला कैदियों के हुनर को निखारने के लिए जेल में बंद इन महिलाओ को पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.यह महिलाएं अपने जीवन के कैनवास पर बिरंगे चित्र बना एक नई उमंग भर रही है और अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर रही है. उम्मीद है इस प्रशिक्षण से आने वाले भविष्य में ये महिलाएं अपने हुनर को एक नई पहचान दे पाएंगी.
शिक्षांतर संस्था द्वारा सिखाया जा रहा है पेंटिंग प्रशिक्षण
उदयपुर शहर के शिक्षांतर संस्था की कोमल पालीवाल में बताया की जेल में उनके द्वारा महिला कैदियों के हुनर को निखारने के यह पहल की गई है. पेंटिंग एक ऐसा जरिया है जिससे मन को संतुष्टि मिलती है. जिस तरह से पेंटिंग में रंग भरे जाते है उससे प्रेरणा लेकर यह महिला कैदी अपनी सजा पूरी होने के बाद बाहर जाएंगी तो एक नई पहचान बना सकती है.
प्रतियोगी परीक्षाओं की भी कराई जाती हैतैयारी
उदयपुर महिला जेल अधीक्षक विनीता सक्सेना ने बताया कि महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते है. जिसमें महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण, कढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है. इसके साथ ही महिलाओं को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी दिया जाता है. जिससे जब वे अपनी सजा पूरी कर बाहर निकले तो एक सम्मानपूर्ण जीवन जी सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 12:58 IST








