रांची. झारखंड में गठबंधन की गाड़ी पर विपक्षी दलों की सवारी आसान नहीं दिख रही है. बीजेपी के खिलाफ एक मंच पर आने की राजनीति भले ही सफल होती दिख रही हो, लेकिन संपूर्ण विपक्षी एकता में सीट बंटवारे का पेच फंसता जरूर दिख रहा है. नीतीश कुमार के दौरा के बाद जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय ने स्पष्ट कर दिया है कि वो लोकसभा के सीट हिस्सेदारी में भी बड़े भाई की भूमिका में होगी.
इसके पीछे का तर्क वर्तमान विधायकों की संख्या और गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका बताया जा रहा है. उनका कहना है कि अब तक विपक्षी दलों के एकजुट होने और नहीं होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, पहली बाधा को पार कर लिया गया है. आगे सभी दलों को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे.
झारखंड गठबंधन की स्थिति में अब तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में रही है, जबकि विधानसभा चुनाव में जेएमएम बड़े भाई की भूमिका निभाती आ रही है. इस बार ऐसा संभव होगा ये कहना मुश्किल है. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का मानना है कि अभी सभी विपक्षी दल को एक मंच पर लाने की कवायद चल रही है. सीट बंटवारे पर अभी फैसला होना बाकी है. नीतीश कुमार देश भर के विपक्षी दल के नेताओं से मिल रहे हैं. इसी क्रम में वो हेमंत सोरेन से मिले हैं.
आपके शहर से (रांची)

Ranchi Gold Rate: उछले सोने के भाव आज हैं स्थिर, चांदी में आई गिरावट, जानें ताजा रेट

Palamu News : शादियों में दावत के मजे को खास बनाते हैं पलामू के ये दोना, पत्तल, आज भी इनका चलन

Palamu News : पलामू को रेलवे ने दी सौगात, हैदरनगर और उंटारी रोड में रांची सासाराम इंटरसिटी का होगा स्टॉपेज

Palamu News: पलामू में खुलेगा झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी का स्टडी सेंटर, इस दिन होगा उद्घाटन

Dharm Aastha: गुमला में इस काली मंदिर में मन की मुरादें होती है पूरी, भक्तों की है बड़ी आस्था

झारखंड सरकार किसानों को फ्री में दे रही सब्जी किट, जानें खेती में कैसे हैं मददगार

PHOTOS: झारखंड के इस इलाके में चेहरे पर मच्छरदानी क्यों बांधते हैं लोग? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Street Food: धनबाद में यहां मिलता है फेमस फ्रूट सलाद, मात्र ₹30 में 10 तरह के फलों से सजता है प्लेट

Dhanbad News: धनबाद में सड़क किनारे बिक रहे खजूर के पत्ते से बने गुलदस्ते, लोगों को खूब आ रहा पसंद

IRCTC Tour Packages: करना चाहते हैं 6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, इस शानदार पैकेज का उठाएं लाभ, देखें शेड्यूल

OMG! गोड्डा के इस गांव में बकरी पालने पर लगता है जुर्माना, जानें इसके पीछे की रोचक कहानी
राजद को 2019 के लोकसभा चुनाव में पलामू और चतरा सीट गठबंधन के तहत मिली थी. हालांकि, चतरा में कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार उतार कर गठबंधन धर्म को तोड़ने का काम किया था. इस बार राजद एक साथ चुनाव तो लड़ना चाहती है पर दावा लोकसभा की चार सीट पर है. राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार के मुताबिक, बीजेपी को हराना सबका लक्ष्य है. इसके लिए सीट की दावेदारी और त्याग को समझना होगा. राजद का दावा 4 सीटों पर रहेगा.
बीजेपी के खिलाफ संभावित विपक्षी एकता
जेएमएम- कांग्रेस, राजद, लेफ्ट और जदयू के साथ होने की संभावना.
जेएमएम का इन सीटों पर दावा- दुमका, राजमहल, गिरिडीह, जमशेदपुर, खूंटी, लोहरदगा, चाइबासा.
कांग्रेस- रांची, लोहरदगा, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, गोड्डा, चाइबासा, कोडरमा, चतरा.
राजद- पलामू , चतरा, कोडरमा, गोड्डा.
लेफ्ट ( माले-मासस-भाकपा )- कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग.
जदयू- सीट की दावेदारी अभी स्पष्ट नहीं.
मिशन 2024 को लेकर फिलहाल सभी विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने की कोशिश हो रही है. एक सीट पर भाजपा के एक उम्मीदवार पर विपक्षा का एक प्रत्याशी, वाला फार्मूला तय किया गया है. लेकिन, राजनीति के जानकारों की नजर में ये इतना आसान भी नहीं दिखता है, जितना गठबंधन के नेता आसानी से दावा कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 11:29 IST








