
रिपोर्ट : पीयूष पाठक
अलवर. अलवर पुलिस साइबर क्राइम को लेकर अलर्ट मोड पर है. अलवर का साइबर थाना साइबर ठगों को सबक सिखाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में जुटा है. इसी क्रम में अलवर में साइबर क्राइम रेस्पॉन्स सेल की शुरुआत की गई है.
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि हाल ही में साइबर क्राइम रेस्पॉन्स सेल की शुरुआत हुई है. यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो पीड़ित व्यक्ति अपना मामला इस सेल के संज्ञान में डाल सकते हैं. यह सेल 24 घंटे शहर वासियों के लिए उपलब्ध है. यह सेल व्यक्ति के साथ हुए फ्रॉड में उसके पैसे होल्ड या रिफंड कराने का काम करती है. इस सेल को शुरू हुए करीब 45 दिन हो गए हैं. इतने दिनों में करीब 220 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें करीब 30 लाख रुपये का फ्रॉड पाया गया. इस सेल को अबतक 14 लाख 50 हजार पैसा रिफंड करवाने में कामयाबी मिली है.
आपके शहर से (अलवर)
बता दें कि जैसे-जैसे ऑनलाइन टेक्नोलॉजी की ओर लोग आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे अपराधी भी टेक्नोसेवी हो रहे हैं. नतीजा है कि इन दिनों साइबर क्राइम ज्यादा हो रहे हैं. इन्हीं बातों के मद्देनजर अलवर में साइबर क्राइम रेस्पॉन्स सेल की शुरुआत की गई. 45 दिन में इस सेल ने कई लोगों के पैसे डूबने से बचाए और साइबर अपराधियों को सलाखों के पीछ पहुंचाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alwar News, Cyber Fraud, Cyber Cell
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 09:32 IST








