Gatik Ship Management Story Indian company shipping millions of barrels crude oil from russia – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बुएना विस्टा शिपिंग का मालिक कौन है, रहस्य है.
किसने गैटिक के बेड़े को विस्तार करने में मदद की, यह भी रहस्य है.

Gatik Ship Management Story : इस समय एक भारतीय कंपनी बेहद चर्चा का विषय बनी हुई है. इस कंपनी की उत्पत्ति और स्वामित्व एक रहस्य का विषय है. यदि बात करें 2 साल पहले 2021 की, तो इस कंपनी के पास केवल 2 टैंकर थे. इस साल अप्रैल तक इसने 1.6 बिलियन डॉलर के अनुमानित मूल्य के साथ 58 जहाजों का एक बेड़ा हासिल कर लिया. इसके साथ ही यह एक अज्ञात भारतीय शिपिंग व्यवसाय से दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी बन गई है. ये कंपनी है गैटिक शिप मैनेजमेंट.

इस कंपनी की उत्पत्ति और स्वामित्व एक रहस्य का विषय बना हुआ है. इसके कॉपोर्रेट रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं हैं. एक महत्वपूर्ण बात यह है कि गैटिक शिप मैनेजमेंट का रजिस्टर्ड पता बुएना विस्टा शिपिंग के साथ मुंबई के एक सुनसान पड़े मॉल में है. बुएना विस्टा शिपिंग भी एक और रहस्यमयी कंपनी है, जिसने 2 साल पहले एक लाख डॉलर मूल्य की संपत्ति की सूचना दी थी. प्रतिबंधों के बाद, भारत ने रूसी तेल के आयात को बढ़ाने का विकल्प चुना. गैटिक का उदय इसी बीच हुआ. वेसल्सवैल्यू के रेबेका गैलानोपोलोस के मुताबिक, खरीदारी ने गैटिक को दुनिया के सबसे बड़े टैंकर मालिकों में शामिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Gold Reserves: दुनिया के इन 10 देशों के पास है सबसे अधिक सोना, 9वें नंबर पर है भारत

तेल बाजार परेशान
लंदन स्थित समुद्री बाजार खुफिया फर्म वेसल्सवैल्यू द्वारा द इंडियन एक्सप्रेस के साथ शेयर किए गए ताजा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गैटिक ने मार्च 2022 से 61 पुराने तेल टैंकरों के बेड़े को एक साथ रखा है. अधिकांश जहाज 15 साल से पुराने हैं. इस समूह को इस साल 31 मार्च को भारत में एक निर्यातक के रूप में पंजीकृत किया गया, लेकिन यह बात भारत की आधिकारिक कॉपोर्रेट रजिस्ट्री में दर्ज नहीं है. बुएना विस्टा शिपिंग का मालिक कौन है और किसने गैटिक के बेड़े को तेजी से विस्तार करने में मदद की है? यह बात तेल बाजार को परेशान कर रही है. लेकिन शिपब्रोकर, विश्लेषकों और कमोडिटी व्यापारियों को इसका संदेह है कि इसका सबसे बड़ा ग्राहक रूसी तेल दिग्गज रोस्नेफ्ट है.

ये भी पढ़ें: RR Kabel IPO: पैसे संभाल कर रखें! तार और केबल बनाने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, SEBI के पास जमा कराए दस्तावेज

हालांकि, गैटिक के पास एक लीगल एंटीटी आइडेंटीफायर (LEI) कोड है, जो वित्तीय लेनदेन के लिए कानूनी संस्थाओं के रुप में एक वैश्विक पहचान कोड है. ब्लूमबर्ग LEI सहित विभिन्न वैश्विक LEI डेटाबेस के रिकॉर्ड के अनुसार, गैटिक का पता वही है जो बीवीएस कॉर्पोरेट वेबसाइट पर उल्लिखित है मुंबई के भांडुप में नेप्च्यून मैगनेट मॉल में एक कार्यालय. वैश्विक व्यापार सूत्रों का सुझाव है कि गैटिक मुंबई स्थित बुएना विस्टा शिपिंग एलएलपी (बीवीएस) की एक शाखा है और इसके दुबई स्थित शिपिंग इकाई से भी संबंध हैं. दिलचस्प बात यह है कि गैटिक के एक टैंकर का नाम बुएना विस्टा भी बताया जा रहा है. हालांकि, गैटिक के पास रजिस्ट्रार ऑफ़ कंपनीज़ (RoC) डेटाबेस पर कोई रिकॉर्ड नहीं है. जबकि इसकी एक कंपनी की वेबसाइट है, साइट निर्माणाधीन है और वेबपेज पर “लॉन्चिंग सून” संदेश फ्लैश हो रहा है.

Tags: Business news in hindi, Crude oil, Crude oil prices

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे