
मुंबई. सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) इन दिनों काफी खुश हैं. करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य (Drisha Acharya) संग जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. करण और दृशा की दो माह पहले ही चुपके से सगाई कर दी गई थी. इसके बाद से अब तक देओल परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अब करण और दृशा सबके सामने आ गए हैं. हाल ही दोनों की लंच डेट से जुड़ी कुछ फोटोज आई थीं लेकिन इस दौरान दोनों सीधे रेस्टोरेंट में चले गए थे. इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर यह कपल लंच डेट के लिए साथ निकला लेकिन इस बार दोनों ने पैपराजी को पोज दिया. यानी यह पहला मौका था जब करण ने अपनी दुल्हनिया दृशा को सभी से मिलवाया.
करण और दिशा कैजुअल वियर में नजर आए. करण कार से उतरते हुए खासे खुश नजर आ रहे थे. जब करण ने सामने फोटोग्राफर्स को देखा तो काफी अच्छे से सभी को रेस्पॉन्स दिया. इसके बाद रेस्टोरेंट में जाने से पहले करण और दृशा ने पैपराजी को अच्छे पोज दिया. इस दौरान गोगल लगाए दृशा ने प्यारी से मुस्कान के साथ सभी का दिल जीत लिया. करण ने जाते हुए सभी को थैंक्स भी कहा. करण और दृशा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मुंबई में होंगे फेरे
दृशा और करण बीते 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दृशा ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और प्रसिद्ध फिल्मकार बिमल रॉय की पोती हैं. दो महीने पहले एक निजी कार्यक्रम में धर्मेंद्र के गांव में इन दोनों की सगाई कर दी गई थी. करण और दृशा को इसी साल फरवरी में वैलेंटाइंस डे के मौके पर साथ स्पॉट किया गया था, इसके बाद से ही दोनों के लव अफेयर के चर्चे थे. शादी की बात करें तो करण और दृशा की शादी को लेकर जोर शोर से देओल परिवार में तैयारियां चल रही हैं. शादी के सभी फंक्शन मुंबई में 16 से 18 जून के बीच होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharmendra, Hema malini, Karan Deol, Social Viral, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 09:07 IST








