कोमा में मां ने दिया बच्‍चे को जन्‍म, थोड़ी सी देर भी हो सकती थी जानलेवा, डॉक्‍टर क्‍यों बता रहे दुर्लभ मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बच्‍चे के जन्‍म के लिए मां का एक्‍ट‍िव होना बहुत जरूरी माना जाता है. क्‍योंकि बच्‍चे के स्‍वस्‍थ पर इसका सीधा असर होता है. नवजात शिशु विशेष रूप से असुरक्षित होते हैं क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली अभी तक भी पूरी तरह से विकसित नहीं हुई होती है. ऐसे में उसे मां से ही ताकत मिलती है. लेकिन एक दुर्लभ मामला सामने आया है. एक मां ने कोमा में रहते हुए बच्‍चे को जन्‍म दिया. मां इस हालत में पहुंच गई थी कि तन‍िक सी देर हो जाती तो मां और बच्‍चा दोनों की जान जा सकती थी.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की एम्‍मा टेलर अक्‍तूबर में अचानक बीमार हो गईं. तब वह सात महीने की गर्भवती थीं. पत‍ि ने बताया, मैंने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन आने में देर हो रही थी, मैं खुद ही कार ड्राइव कर उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया. डॉक्‍टरों ने कहा, आप भाग्‍यशाली हैं. अगर कुछ मिनट की और देरी हो जाती तो दोनों को बचा पाना मुश्क‍िल था. डॉक्‍टरों ने बताया कि एम्‍मा को ट्यूमर है जो ब्‍लास्‍ट कर गया है. अगर तुरंत बच्‍चे का जन्‍म नहीं कराया गया तो जहर फैल जाएगा. दोनों की जान भी जा सकती है. समय से 6 हफ्ते पहले ही बच्‍चे का जन्‍म कराया गया .

विशाल ट्यूमर के साथ रह रही थी
स्कैन में पता चला कि एम्‍मा एक विशाल ट्यूमर के साथ रह रही थी, जो गर्भावस्था के हार्मोन के बढ़ने के बाद फट गया था. इससे उसके मस्तिष्क में ब्‍लीडिंग हुई, और परिणामस्वरूप उसके मस्तिष्क के दाह‍िने ह‍िस्‍से ने काम करना बंद कर दिया. इससे उसके शरीर का बायां हिस्‍सा लकवाग्रस्‍त हो गया. डॉक्‍टरों के मुताबिक, बच्‍चे की सेहत पर भी इसका असर हो सकता था लेकिन दुर्लभ मामला इसल‍िए है क्‍योंकि बच्‍चा पूरी तरह सुरक्ष‍ित था और उसे कुछ भी नहीं हुआ.

हाथों या सिर हिलाकर ही बात कर रही
लंदन के डॉक्‍टरों ने जन्‍म के दो दिन बाद उनके ब्रेन ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की. कई डॉक्‍टरों की टीम ने 60 मिलीमीटर लंबे ट्यूमर को कई घंटों चले ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला. डेंटल हाइजीनिस्ट अभी भी अस्पताल में है और केवल अपने हाथों या सिर हिलाकर ही बात कर सकती है. डॉक्‍टरों को संदेह है कि टेलर बचपन से ही इस ट्यूमर के साथ जी रही थी. अस्‍पताल ले जाने से पहले उसने सिरदर्द की शिकायत की थी. उसके शरीर का बायां हिस्‍सा झूल गया था और दाहिनी आंख आधी खुली और आधी बंद थी. पत‍ि ने कहा कि एमा पूरी तरह से जानती है कि क्या हुआ है. वह संवाद करने के लिए संघर्ष करती है. वह भरोसा जता रही है कि वह जल्‍द घर लौट आएगी.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे