
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कल महाराष्ट्र सियासी संकट मामले में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की थी कि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए बुलाना संविधान सम्मत नहीं था. अब शीर्ष अदालत के इस फैसले पर कोश्यारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘ठाकरे के इस्तीफे के कारण मुझे मजबूरी में यह निर्णय लेना ही पड़ा. अगर कोई मेरे पास अपना इस्तीफा लेकर आता है, तो क्या मैं उससे कहूं कि आप इस्तीफा मत दीजिए?’
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला देते हुए टिप्पणी की थी कि ‘फ्लोर टेस्ट को किसी राजनीतिक दल के अंदरूनी विवाद या मतभेद को हल करने के लिए एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. न तो संविधान और न ही कानून राज्यपाल को राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने और अंत: पार्टी विवादों में भूमिका निभाने का अधिकार देता है.’ पत्रकारों द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, ‘सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला दे दिया है. अब यह देखना आप लोगों का यह काम है कि अदालत का निर्णय सही है या गलत. यह विश्लेषकों का काम है, मेरा नहीं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhagat Singh Koshyari, Eknath Shinde, Supreme Court, Uddhav thackeray
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 06:56 IST








