
मुंबई. ‘हम जहां खड़े होते हैं…लाइन वहीं से शुरू होती है…’ ये 80 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कालिया’ (Kaalia) का डायलॉग है. अमिताभ बच्चन (Amtabh Bachchan) की आवाज से सजे इस डायलॉग पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे. बल्कि अमिताभ से पहले एक नहीं बड़े कलाकारों को इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था. लेकिन उनके इनकार के बाद अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए राजी किया गया. आइए, बताते हैं…
टीनू आनंद (Tinu Anand) की फिल्म ‘कालिया’ 25 दिसम्बर 1981 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ के साथ प्राण, परवीन बॉबी, आशा पारेख, कादर खान, अमजद खान मुख्य भूमिका में थे. फिल्म ने अमिताभ की एंग्री यंग मैन की इमेज को और बढ़ा दिया था और बड़े पर्दे पर यह फिल्म उस साल की 8वीं हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बनी थी.
धर्मेंद्र और विनोद खन्ना नहीं बन सके हिस्सा
‘कालिया’ के लिए पहले धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के नाम पर भी विचार किया गया था. चूंकि फिल्म की कहानी के अनुसार, धर्मेंद्र फिट थे लेकिन उनके पास उस समझ डेट्स नहीं थीं. वहीं, दूसरी तरफ विनोद खन्ना ओशो की शरण में जाने के कारण फिल्मों से दूर थे. ऐसे में टीनू आनंद के जेहन में सिर्फ एंग्री यंग मैन अमिताभ थे जो उनकी कहानी में फिट बैठ रहे थे. टीनू ने बहुत बार अमिताभ को कहानी सुनाने का प्रयास किया लेकिन वे भी बिजी थी.
टीनू ने किया पीछा और सुनाई स्टोरी
अमिताभ से समय ना मिलने के कारण एक बार टीनू उनके पीछे फिल्म ‘डॉन’ के सेट पर पहुंच गए. वहां, जैसे ही समय मिला उन्होंने बिग बी को कहानी सुनाई. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझे पता है कि आपको कहानी पसंद आई है, इनकार मत करना’. जिस विश्वास के साथ टीनू ने फिल्म की कहानी सुनाई थी उससे अमिताभ खासे प्रभावित हुए और उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी. फिल्म ने इतिहास रचा और 30 करोड़ रुपये की कमाई की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Dharmendra, Entertainment Special, Vinod Khanna
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 07:40 IST








