पाकिस्तान में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 47 मौतें, ठीकरा आतंकवादी संगठनों और इमरान खान की पार्टी पर फोड़ने की तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सबसे ज्यादा मौतें खैबर पख्तूनख्वा के बटखेला इलाके में हुई हैं.
माना जा रहा है कि अभी पाकिस्तान में हालात और खराब होंगे.
ठीकरा PTI के अलावा आतंकवादी संगठनों पर फोड़ने की तैयारी.

नई दिल्ली: पाकिस्तान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अब तक 1000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हुए हैं,  47 की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हुए हैं. सबसे ज्यादा मौतें खैबर पख्तूनख्वा के बटखेला इलाके में हुई हैं. पाकिस्तानी सरकार और फौज इसके पीछे आतंकवादी संगठनों का हाथ बताने की रणनीति में जुट गई है.

पाकिस्तान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. हालांकि फौज और पुलिस को कहा गया है कि वह सीधे तौर पर फायरिंग न करें, लेकिन अब तक के प्रदर्शन के दौरान 47 लोग मारे गए हैं. इनमें खैबर पख्तूनख्वा के बटखेला इलाके में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसी प्रकार पेशावर में 14 लोग मारे गए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाहौर में दो, फैसलाबाद में तीन, क्वेटा में तीन, मालाकंद में तीन, चकदारा में एक और गुजरांवाला में एक की मौत हुई है.

 ये भी पढ़ें- Imran Khan Arrested: इमरान खान को इस तरह खींचते हुए ले गए पाकिस्तानी रेंजर्स, देखें गिरफ्तारी का Video

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी लाहौर और इस्लामाबाद में हुई है. जहां लगभग 300- 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा फैसलाबाद में 200, क्वेटा में 100, गुजरांवाला में 100, रावलपिंडी में 200, कराची में 250, पेशावर में 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. माना जा रहा है कि अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं. कई शहरों के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है. जिसके चलते यह आंकड़ा अच्छा खासा बढ़ सकता है.

पाकिस्तान के चारों प्रांतों में फिलहाल सेना को उतार दिया गया है. प्रमुख कैंटोनमेंट इलाकों में सुरक्षा के दो लेयर तैनात किए गए हैं. जिनमें पहला लेयर स्थानीय पुलिस और रेंजर्स का है, जबकि सुरक्षा का दूसरा घेरा पाकिस्तानी फौज का है. माना जा रहा है कि अभी पाकिस्तान में हालात और खराब होंगे. जिसका पूरा ठीकरा पाकिस्तानी फौज और सरकार इमरान खान की पार्टी के अलावा आतंकवादी संगठनों पर फोड़ने की तैयारी में है. इसके लिए बाकायदा एक योजना बनाकर तैयारी की जा रही है.

Tags: Imran Khan Arrest, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें