अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने मचाया धमाल, Youtube पर कर रहा है ट्रेंड, 3 दिन में मिले बंपर व्यूज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#Video | Buniya | बुनिया | #Arvind Akela Kallu | #Shilpi Raj | #Shweta Mahara | #Bhojpuri Gaana: युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और सारेगामा हम भोजपुरी का कोलैबोरेशन भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड धमाल मचा रहा है. यही वजह है कि इनके द्वारा एक के बाद एक धमाकेदार भोजपुरी गाने रिलीज किए जा रहे हैं, जो पलक झपकते मिलियन व्यूज के आंकड़े को भी पार कर जा रहे हैं. आज भी हम बात कर रहे हैं उनके नए गाने “बुनिया” की, जो लगन स्पेशल है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी सुरों की मल्लिका शिल्पी राज के साथ गाया है, जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस गाने को अब तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देख लिया है और यह गाना हर मिनट वायरल हो रहा है.

अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का एक आकर्षण खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता म्हारा के साथ उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री भी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है और गाने को भी दोनों के फैंस झोली भर कर प्यार दे रहे हैं. वहीं, इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि “बुनिया” फुल कमर्शियल गाना है, जिसे हमने शादी ब्याह के इस सीजन में ऑडियंस की पसंद के हिसाब से बनाया है. सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा नए प्रयोग और नए कांसेप्ट के साथ काम करने में यकीन रखती है. इसलिए अगर आपने गौर किया है तो आपको भी पता होगा कि सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाले गानों में विविधता और नयापन देखने को मिलता है. इस सिलसिले को बढ़ाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं और इसकी झलक कल्लू और श्वेता म्हारा स्टारर गाना “बुनिया” में भी आपको बखूबी देखने को मिलेगा. इसलिए भोजपुरी के हर एक दर्शकों से अपील है कि अपने चहेते स्टार कल्लू के इस गाने को चार्टबस्टर बनाएं. यकीन मानिए, आगे भी हम सब मिलकर एक से बढ़कर एक गाना लेकर आते रहेंगे.
” isDesktop=”true” id=”6161581″ >

ज्ञात हो कि गाना “बुनिया” वह भागीरथ पाठक ने लिखा है जबकि इस गाने को म्यूजिक दिया शुभम राज ने. गाने में आवाज अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का है जबकि इसके म्यूजिक वीडियो में कल्लू के साथ श्वेता म्हारा परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. इसके कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा और प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है और लेवल सारेगामा हम भोजपुरी का है.

Tags: Arvind Akela Kallu, Arvind Akela Kallu Bhojpuri, Arvind Akela Movies

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें