
हाइलाइट्स
कम्पोस्ट को बनाने के लिए धान की पुआल को भिगोना होता है.
मशरूम में इसी कंपोस्ट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
मशरूम की फसल 4 से 5 महीने में तैयार हो जाती है.
नई दिल्ली. नए बिजनेस आप खेती का विकल्प भी चुन सकते हैं. आज के दौर में कई पड़े लिखे युवा खेती को अपना प्रोफेशन बना रहे हैं. इतना ही नहीं खेती से लाखों की कमाई भी कर रहे हैं. आप कम पैसों में मशरूम की खेती (mushroom farming) करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. आज के टाइम में मशरूम की डिमांड भी बहुत ज्यादा है. इसके लिए आपको कोई खुला या बड़े खेत की जरूरत नहीं होगी घर की चार दीवारी (Earn money from home) में ही आपकी कमाई शुरू हो जाएगी और न ही इसके लिए कोई खास ट्रेनिंग लेने की जरूरत होती है.
मशरूम का व्यवसाय (Mashroom business) मुनाफे वाला कारोबार है. मशरूम न केवल पोषण और औषधीय दृष्टि से बल्कि निर्यात के लिए भी महत्वपूर्ण है. आप सिर्फ 50 हजार रुपये लगाकर यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं. किसान पांरपरिक खेती के साथ-साथ मशरूम की खेती करके दोगुना से ज्यादा का लाभ कमा रहें हैं. वैसे तो हर मौसम में मशरूम की खेती होती है, हालांकि जाड़े के मौसम में मशरूम का उत्पादन भी ज्यादा होता है और लोग इसे खाने में पसंद भी करते हैं.
कैसे करें मशरूम की खेती
अगर आप इस व्यवसाय से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको मशरूम की खेती की तकनीकों पर ध्यान देना होगा. इसे प्रति वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है. कम से कम 40×30 फुट की जगह में तीन तीन फुट चौड़ी रैक बनाकर मशरूम उगाए जा सकते हैं. इस कारोबार को आप सरकारी सब्सिडी की मदद से शुरू कर सकते हैं.
कम्पोस्ट बनाने की विधि
कम्पोस्ट को बनाने के लिए धान की पुआल को भिगोना होता है और एक दिन बाद इसमें डीएपी, यूरिया, पोटाश, गेहूं का चोकर, जिप्सम और कार्बोफ्यूडोरन मिलाकर, इसे सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है. करीब डेढ़ महीने के बाद कम्पोस्ट तैयार होता है. अब गोबर की खाद और मिट्टी को बराबर मिलाकर करीब डेढ़ इंच मोटी परत बिछाकर, उस पर कम्पोस्ट की दो तीन इंच मोटी परत चढ़ाई जाती है. इसमें नमी बरकरार रहे इसलिए स्प्रे से मशरूम पर दिन में दो से तीन बार छिड़काव किया जाता है. इसके ऊपर एक दो इंच कम्पोस्ट की परत और चढ़ाई जाती है. इस तरह मशरूम की पैदावार शुरू हो जाती है.
मशरूम खेती की ट्रेनिंग लेकर करें शुरुआत
सभी एकग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज और कृषि अनुसंधान केंद्रों में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग दी जाती है. अगर आप इसे बड़े पैमाने पर ती करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा एक बार इसकी सही ढंग से ट्रेनिंग कर लें. सरकार की तरफ से 40% तक सब्सिडी मिलती है. सरकार ने मशरूम उगाने के लिए कर्ज की सुविधा भी शुरू कर दी है.
जानें कितनी होगी कमाई
बाराबंकी जिले के सैदनपुर गांव में मशरूम की खेती करने वाले ऐसे ही एक किसान राजेश हैं. राजेश ऐसे किसान हैं, जिन्होंने एक समय पर माली हालत अच्छी न होने के चलते केवल 20 हजार की लागत लगाकर मशरूम की खेती की थी. लेकिन राजेश इस समय करीब पांच से छह लाख की लागत लगाकर मशरूम की खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि मशरूम की खेती करके किसान केवल एक लाख की लागत लगाकर चार से पांच महीने में करीब तीन से साढ़े 3 लाख रुपये कमा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Business ideas, How to start a business, Money Making Tips
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 16:19 IST









