Share Market Today: उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 36 अंक फिसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दिखा कंसोलिडेशन
मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सूचकांक
टॉप लूजर: Reddy’s, L&T, Hindalco और Divi’s Lab

नई दिल्ली. शेयर बाजार में गुरुवार को कंसोलिडेशन देखने को मिला और कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 35.68 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 61,904.52 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी (Nifty) 18.10 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 18,297.00 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार Dr Reddy’s, L&T, Hindalco और Divi’s Lab टॉप लूजर रहे जबकि Adani Ent, Asian Paints और HUL टॉप गेनर रहे.

पिछले कारोबारी सत्र में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 178.87 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त लेकर 61,940.20 के स्तर पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.00 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त 18,310.95 के स्तर पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में तेजी हो या गिरावट, हमेशा अपनाएं सफलता के ये 4 मंत्र, निवेशकों की हो जाएगी बल्ले बल्ले

5 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली कंपनियों को ई-चालान निकालना होगा अनिवार्य
पांच करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली कंपनियों को आगामी पहली अगस्त से बी2बी लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक या ई-इन्वॉयस (चालान) निकालना होगा. अभी तक 10 करोड़ रुपये या अधिक के कारोबार वाली इकाइयों को बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान निकालना होता है. वित्त मंत्रालय की 10 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान निकालने की सीमा को 10 करोड़ रुपये से घटाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया गया है. यह व्यवस्था एक अगस्त से लागू होगी.

ये भी पढ़ें- Penny Stock: 20 रुपये का शेयर, 1 महीने से कम में 60 फीसदी मुनाफा, हैरान बीएसई ने मांगा जवाब

भारतीय कंपनियों ने कनाडा में किया 6.6 अरब कनाडाई डॉलर का निवेश : रिपोर्ट
भारतीय कंपनियों ने कनाडा में 6.6 अरब कनाडाई डॉलर (CAD) का निवेश किया है जिससे रोजगार के हजारों अवसर पैदा हुए हैं. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की टोरंटो में जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें