
रवि पायक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मई के महीने में मानो जैसे आसमान से आग बरस रही है और तापमान भी 35 से 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है. जहां बढ़ती गर्मी के चलते आमजन के खानपान और रहन-सहन में बदलाव आया है वैसे ही भीलवाड़ा शहर के लोगों के पहनावे में भी बदलाव आया है. फुटवियर दुकानों की बात की जाए तो इन दिनों ग्राहकों की पहली डिमांड स्लीपर और सैंडल हो रहे हैं. अब लोग जूतों के बजाय सैंडल और स्लीपर की डिमांड कर रहे हैं क्योंकि यह फुटवियर गर्मी के मौसम में आरमदायक रहते है.
भीलवाड़ा शहर के सिंधु नगर के रहने वाले ग्राहक भारत कहते हैं कि गर्मी का सीजन शुरू हो गया है इसलिए मैं भी गर्मी को देखते हुए स्लीपर और सैंडल लेने के लिए दुकान पर आया हूं क्योंकि गर्मी के मौसम में स्लीपर और सैंडल काफी कंफरटेबल रहते है. वहीं दूसरी तरफ भीलवाड़ा शहर के पेज एरिया बाजार नंबर 1 में स्थित आर के शू दुकानदार के संचालक भावेश पुशनानी ने बताया कि अभी गर्मी के मौसम में जूतों के बजाय ग्राहक सैंडल और स्लीपर की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं. क्योंकि सैंडल और स्लिपर में पसीना नहीं रहता है और गर्मी में पहनने लायक भी अच्छी होती है. गर्मी को देखते हुए हमने स्पोर्ट्स, शादी और डेली यूज़ में पहनने के लिए फुटवियर का माल मंगवाया है. अप्रैल मई-जून में आमतौर पर अच्छी गर्मी पड़ती है. इसको देखते हुए हमने एडवांस में भी माल मंगाया हुआ है हमें उम्मीद है कि पूरी गर्मी में हमारा सारा माल खत्म हो जाएगा.
वहीं दूसरी तरफ होलसेल व्यापारी राजू फौजी ने कहा कि गर्मी के मौसम में दुकानदार स्लीपर और सैंडल की मांग अधिक कर रहे हैं. क्योंकि दुकानदारों के लिए गर्मी का सीजन स्लीपर और सैंडल बेचने के लिए काफी अच्छा होता है अलग-अलग जगहों से दुकानदारों के लिए हमारे पास माल आ रहा है इसलिए कहीं ना कहीं फुटवियर को लेकर दुकानदार एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 15:51 IST









