लड़के का अजीबोगरीब शौक, पैसे देकर लगता है अजनबियों के गले! घंटे भर में फूंक देता है 8-10 हज़ार …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Man Loves Paid Cuddling: हमारे देश की संस्कृति दूसरे देशों से काफी अलग है. मसलन विदेशों में रिश्तों में इतनी गर्माहट नहीं होती है, जितनी अपने देश में है. एक साथ इतने लोगों का एक छत के नीचे रहना, हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देना वगैरह-वगैरह. ये सारी बातें ऐसी हैं, जो हमारे कल्चर को अलग बनाती हैं, वरना आजकल तो लोग गले लगकर सुकून पाने के भी पैसे दे रहे हैं.

हम जो कह रहे हैं, वो ऐसे ही नहीं है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा का रहने वाला मार्क ली नाम का 24 साल का लड़का सिर्फ गले लगने के लिए एक घंटे में 8 हज़ार रुपये उड़ा देता है. उसका कहना है कि ये उसके लिए एक थेरेपी की तरह है, जो उसके ईमानदार और विश्वास करने वाला बनाता है.

पैसे देकर लगता है अजनबियों के गले
मार्क ली के मुताबिक वो £75 यानि करीब 8000 रुपये देकर एक घंटेके लिए प्रोफेशनल कडलर ट्रीवर हूटन (Trevor Hooton) के पास जाता है. ट्रीवर “Embrace Connections” नाम का एक बिजनेस चलाते हैं, जिसमें गले लगने के 8-10 हज़ार रुपये /घंटे का चार्ज किया जाता है. इतना ही नहीं 3 से 4 हज़ार रुपये देकर कडल पार्टीज़ में भी मार्क ली जाता है, जहां लोग बिना किसी आकर्षण के सिर्फ सुकून और लगाव के लिए एक-दूसरे को गले लगाते हैं. इस तरह की झप्पी वाली थेरेपीज़ की डिमांड मार्क जैसे बहुत से लोग करते हैं क्योंकि वे अकेला और असुरक्षित महसूस करते हैं.

विश्वास और लगाव के लिए बढ़ रही है डिमांड
इस बिजनेस को चलाने वाले ट्रीवर बताते हैं कि 3 कारणों से इस थेरेपी की डिमांड बढ़ रही है. वो लोग जिन्हें अपनी ज़िंदगी में इस तरह सुकून भरे स्पर्श की ज़रूरत है, वो यहां आते हैं. जो लोग दूसरों के लिए प्रोवाइडर्स हैं, लेकिन उनसे अलग महसूस करते हैं. इसके अलावा जो लोग एक रिश्ते में बदलाव चाहते हैं, वो लोग भी गले लगने की सर्विस लेते हैं. मार्क का कहना है कि उसे इस तरह के सुकून और विश्वास करने की ताकत मिलती है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें