MP : चुनावी साल में कांग्रेस पर चढ़ा भगवा रंग, रामकथा आज से, 13 मई से शुरू होगी धर्म बचाओ यात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 भोपाल. मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव है. हार्ड हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस अब बीजेपी को उसी रंग में जवाब देने की कोशिश में है. कांग्रेस नेता अब धार्मिक आयोजनों में जुटे हुए हैं. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल में राम कथा महोत्सव की शुरुआत आज से की है. इसमें 19 मई को विशाल भंडारा किया जाएगा जिसमें कांग्रेस के लगभग सभी नेता शामिल होंगे.

कमलनाथ की हरी झंडी के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ के बैनर तले 13 मई से धर्म रक्षा यात्रा शुरू करने की तैयारी है. धर्म रक्षा यात्रा में कांग्रेस के झंडे के साथ भगवा झंडा भी शामिल किया जाएगा. हिंदू जागरण मठ मंदिर संरक्षण अभियान के लिए यह यात्रा निकाली जाएगी. मठ मंदिरों की स्वायत्तता खत्म करने के विरोध में यह यात्रा होगी. इसकी शुरुआत 13 मई को इंदौर में बड़े कार्यक्रम के साथ होगी. वहां 20 किलोमीटर लंबी वाहन रैली निकालने की तैयारी है. इसके बाद जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे.

अब सॉफ्ट नहीं हार्ड हिंदुत्व
मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे के साथ ही हिंदुत्व का मुद्दा भी गर्म रहने वाला है. यही वजह है कि बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे पर कांग्रेस ने अपनी नयी रणनीति बना ली है. अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से लेकर पार्टी के दूसरे नेता भी बड़े धार्मिक आयोजन कर रहे हैं. 1 दिन पहले दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में नजर आए. पंडित धीरे शास्त्री राघव गढ़ के किले पहुंचे थे जहां उन्होंने दिव्य दरबार लगाया था. इसी तरह की तस्वीरें अब प्रदेशभर से निकल कर सामने आ रही हैं. यहां कांग्रेस के नेता किसी ना किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्त हैं.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें- MP : कूनो के बाद अब मप्र में चीतों का नया ठिकाना होगा गांधी सागर अभयारण्य, 6 महीने में हो जाएंगे शिफ्ट

भगवा हुई कांग्रेस
चुनाव से पहले कांग्रेस की धर्म रक्षा यात्रा और नेताओं के भगवा रंग में रंगने पर सियासत शुरू हो गई है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की धर्म रक्षा यात्रा पर कहा अच्छे दिनों का संकेत है कि कांग्रेस भगवा हो रही है. हनुमान चालीसा पढ़ा जा रहा है. लेकिन कांग्रेस की यात्रा में क्या दगाबाजी है इसका सच भी सामने आएगा. चुनाव में कांग्रेस को भगवान याद आते हैं. कांग्रेस के नेता चुनाव आते ही टीका और टोपी लगाना शुरू कर देते हैं.

Tags: Madhya Pradesh Congress, Madhya pradesh latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें