जन संघर्ष यात्रा: सचिन पायलट अजमेर से जयपुर पैदल रवाना, बोले- मेरी यात्रा व्‍यक्ति नहीं, भ्रष्‍टाचार के खिलाफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अजमेर. राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता सचिन पायलट ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए गुरुवार को अपनी जन संघर्ष यात्रा शुरू कर दी. सचिन पायलट अपनी पदयात्रा के तहत हर दिन 25 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. वह 15 मई 2023 को जयपुर पहुंचकर इस यात्रा का समापन करेंगे. सचिन पायलट ने यात्रा की शुरुआत करते हुए राजस्थान में भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर जोरदार हमला बोला. उन्‍होंने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्‍य पेपर बेचने के आरोप में पकड़ा गया, लेकिन इस पेपर माफिया के घर पर अभी तक बुलडोजर नहीं चलाया गया. उन्‍होंने सवाल उठाया कि क्यों पेपर लीक में बड़ी मिलीभगत की जांच से पहले ही क्लीनचिट दे दी गई. पायलट ने कहा कि उनकी जन संघर्ष यात्रा किसी व्‍यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध है.

जन संघर्ष यात्रा शुरू करने से पहले सचिन पायलट ने अजमेर में उपस्थित लोगों और अपने समर्थकों को संबोधित भी किया. इस दौरान वह पेपर लीक मामले पर सूबे के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर खासे हमलावर दिखे. उन्‍होंने कहा कि पहली बार RPSC का सदस्‍य पेपर लीक कराने के मामले में गिरफ्तार हुआ है. पकड़े गए आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा के घर पर बुलडोजर क्‍यों नहीं चलाया गया. उन्‍होंने आगे कहा कि लाखों छात्रों का भविष्‍य दांव पर लग गया है. सचिन पायलट ने सीएम गहलोत की ओर संकेत करते हुए कहा कि उनकी जन संघर्ष यात्रा किसी व्‍यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है.

Tags: Ajmer news, Chief Minister Ashok Gehlot, Rajasthan news, Sachin pilot

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें