
मकर राशिफल (Makar, Rashifal, 11 May 2023)
आज आपका प्रत्येक काम सरलता से पूरा होगा. नौकरी और व्यापार के लिए किए प्रयासों से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी. पदोन्नति के योग हैं. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. आज चोट लगने की आशंका है. वाहन आदि के उपयोग में ध्यान रखें. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात सुखद होगी. मानसिक शांति रहेगी.
कुंभ राशिफल (Kumbh, Rashifal, 11 May 2023)
धन के लेन-देन और जमीन-जायदाद के सौदों में आज बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. मानसिक रूप से आज एकाग्र बने रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक होगा. स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें. पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो, इसका ध्यान रखें. आपकी बातों से स्वजन सहमत नहीं होंगे. दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. कन्फ्यूजन से बचकर रहें. क्रोध पर संयम रखें.
मीन राशिफल (Meen, Rashifal, 11 May 2023)
आज मित्रों से आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा. सामाजिक कामों में अधिक रुचि रहेगी. बड़ों और मित्रों से कोई नए व्यवहार बन सकते हैं. किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन होगा. नए मित्र बनेंगे. ऐसे लोगों से संपर्क होगा, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदाय होंगे. घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. संतान से लाभ होगा. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. दूर के रिश्तेदारों से बातचीत होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 01:40 IST








