दो बालू घाट में खनिज टीम का छापा, मिला अवैध खनन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी
खनन विभाग टीम रविवार को उमरवल व पिपरहटा बालू घाट छापा मारा। घाटों में अवैध खनन के साथ-साथ ओवरलोड वाहन भी गए। ओवरलोड वाहनों में चार का ऑनलाइन चालान तो चार को थानों में सीज किया गया।
माइंस डायरेक्टर लखनऊ के निर्देश पर ज्वाइंट डायरेक्टर जय प्रकाश की टीम दो दिन से जिले में रहकर बालू के अवैध खनन को खंगाल रही है। रविवार को वह दोपहर बाद उमरवल बालू घाट पहुंचे। यहां उन्हें खनन क्षेत्र से हटकर बालू निकासी होते मिली। इस पर डीएमओ को पैमाइश कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया। यहां पर टीम को दो ओवरलोड वाहन मिले, जिनका ऑनलाइन चालान किया गया। यहां के बाद टीम पिपरहटा बालू घाट पहुंची। टीम के पहुंचते ही घाट में अफरातफरी मच गई। खनन कर रही पोकलैंड मशीनो को छोड़कर ऑपरेटर गायब हो गए। ज्वाइंट डायरेक्टर ने मौके पर किए गए अवैध खनन का नक्शा बनवाया और कार्रवाई का निर्देश डीएमओ अजीत कुमार पांडेय को दिया। लौटते समय टीम को सरायअकिल थानाक्षेत्र में एक ओवर लोड वाहन मिला इसका ऑनलाइन चालान किया गया। यहां के बाद टीम जैसे ही करारी थानाक्षेत्र में पहुंची चार ओवरलोड वाहन फर्राटे भरते नजर आए। चारो वाहनों का चालान करते हुए करारी थाने ले जाकर सीज किया गया। रविवार को खनन टीम की कार्रवाई से तिल्हापुर, नंदा का पूरा समेत आधा दर्जन बालू घाटों में हड़कंप रहा। टीम के साथ तहसीलदार व नायब तहसीलदार चायल के अलावा तिल्हापुर चौकी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

मो0 फ़ैज़

कौशाम्बी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें