
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 08 May 2023)
आपको आज चित्त को शांत रखकर दिन व्यतीत कर लेना चाहिए. शारीरिक मानसिक अस्वस्थता से भय पैदा होगा. अचानक खर्च होने की संभावना है. प्रेमियों के बीच विवाद और मतभेद हो सकता है. आप नए व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होंगे. इस कारण कठिनाई उत्पन्न हो सकती है. किसी नए काम की शुरुआत करने या प्रवास करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. आपको पेट की तकलीफ हो सकती हैं.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 08 May 2023)
आपके मन पर नकारात्मक विचार छाए रहने से हताशा अनुभव करेंगे. मन अस्वस्थ रहेगा. घर में मेल-जोल कम रहेगा. मां का स्वास्थ्य खराब होगा. उनके साथ वैचारिक मतभेद होगा. आज मकान मिल्कियत या जमीन सम्बंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान रखें. पानी से दूर रहें. आप भावनाओं के प्रवाह में ना बह जाएं, इसका ध्यान रखें.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 08 May 2023)
आज जल्दबाजी किए बिना सोच-समझ कर ही कोई काम करें. आज ढंग से प्रयास करेंगे, तो काम में सफलता निश्चित रूप से मिलेगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. पड़ोसियों और दोस्तों के साथ आपके सम्बंध बहुत प्रगाढ़ बनेंगे. आपको आर्थिक लाभ हो सकता हैं. प्रिय व्यक्ति की निकटता प्राप्त कर सकेंगे. लोगों में आप आदरणीय बनेंगे और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 01:20 IST








