कार्तिक आर्यन हुए भावुक! मां माला तिवारी ने दी इस खतरनाक बीमारी को मात, एक्टर बोले- इसने सीख…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. कार्तिक आर्यन की मां बीते 2-3 साल कैंसर से जंग लड़ रही थीं, जिस पर उन्होंने जीत हासिल कर ली है. कार्तिक ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने किस तरह से कैंसर को हराया. कार्तिक ने अपनी मां के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है. उन्होंने बताया कि जब घर में सबको पता चला की कि मां को कैंसर हैं, तब वह और उनके परिवार के सभी लोग बहुत ही हताश और निराश हो गए थे. लेकिन उनकी मां की इच्छाशक्ति और साहस ने कैंसर को मात दे दी.

कार्तिक आर्यन तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कुछ समय पहले इसी महीने के दौरान बिग सी- ‘कैंसर’ चुपके से घुस आया और हमारे परिवार के जीवन को तहस-नहस करने की कोशिश की! हम हताश और बेबस थे! लेकिन धन्यवाद करता हूं निडर सोल्जर- मेरी मां की इच्छाशक्ति, दृढ़ता का जिसने कभी हार न मानने वाला रवैया अपनाए रखा. हम इससे भी बड़े सी- ‘करेज(साहस)’ और अपनी पूरी ताकत के साथ इससे लड़े और अंधेर को जीत लिया. जीत पहले ही तय थी.

कार्तिक आर्यन ने आगे लिखा, “आखिरकार, इसने हमें जो सिखाया और जो हमें हर दिन सिखाता रहता है, वह यह है कि आपके परिवार के प्यार और समर्थन से बड़ी कोई महाशक्ति नहीं है!” उन्होंने दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ सुपरहीरो और कैंसर वॉरियर लिखा. कार्तिक की इस पोस्ट पर उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं.

जैसे ही कार्तिक आर्यन ने तस्वीर पोस्ट की, फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी और उनकी मां को प्यार और हीलिंग वाइब्स भेजीं. एक ने लिखा, “वह एक फाइटर हैं.” जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “आपकी मां को एक नए सुखी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं.” विक्की कौशल, अनुपम खैर और कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने दिल वाले इमोजी और शुभकामनाएं भेजी हैं.

कार्तिक आर्यन पिछले साल एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कैंसर सर्वाइवर्स के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए थे. वह नेशनल कैंसर जागरुकता अभियान में शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी मां माला तिवारी को ब्रेस्ट कैंसर होने के बारे में बात की. उन्होंने बताया था कि उनकी मां पिछले 5 साल से कैंसर जंग रही थीं.

Tags: Kartik aaryan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें