Viral Video: शादी में मचा हड़कंप, दूल्हे को गोद में उठाकर भागे लोग! कैमरे में कैद हुई घटना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शादी समारोह में कई बार ऐसे भी मौके आ जाते हैं जब सब कुछ सामान्य नहीं होता है. वर और वधु पक्ष में रीति-रिवाजों या अन्य कार्यक्रमों को लेकर झगड़े हो जाते हैं जिससे कई बार बात बिगड़ जाती है. पर ऐसा कम ही देखा गया है कि बात इतनी बिगड़ जाए कि लड़के को गोद में उठाकर भागने की नौबत आ जाए. इन दिनों आगरा का एक वीडियो वायरल (fight in wedding video) हो रहा है, जिसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोग हाल ही में शादी समारोह का एक वीडियो (people carry groom in arm during fight) पोस्ट कर रहे हैं. ट्विटर यूजर @Kulwant70838898 ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया जिसमें हंगामा (Agra wedding fight video) मचते साफ देखा जा सकता है. 20 सेकेंड की ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो-तीन लोग, दूल्हे को गोद में उठाकर शादी के पंडाल से बाहर भागते हुए दिख रहे हैं, जबकि अंदर हंगामा मचने की आवाज आ रही है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें