ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारी पूरी, आज संभालेंगे अपने नाना जॉर्ज-षष्टम की गद्दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लंदन. ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय शनिवार को यहां एबे वेस्टमिंस्टर में होने वाले अपने ऐतिहासिक राज्याभिषेक के दौरान उस गद्दी पर बैठेंगे, जिसका इस्तेमाल 86 वर्ष पहले उनके नाना जॉर्ज-षष्टम की ताजपोशी के समय किया गया था. शाही परंपरा के अनुसार एबे में राज्याभिषेक के विभिन्न चरणों के दौरान पारंपरिक गद्दियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है. राज्याभिषेक के दौरान महाराजा चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला अलग-अलग क्षणों में ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’, ‘चेयर्स ऑफ स्टेट’ और ‘थ्रोन चेयर्स’ पर बैठेंगे.

‘थ्रोन चेयर्स’ का इस्तेमाल 12 मई, 1937 को किंग जॉर्ज षष्टम और महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के लिए किया गया था. बकिंघम पैलेस ने कहा, “शाही जोड़े ने पारंपरिक वस्तुओं के महत्व को बरकरार रखते हुए पिछले राज्याभिषेकों में इस्तेमाल हुईं ‘चेयर्स ऑफ एस्टेट’और ‘थ्रोन चेयर्स’ को चुना है. इन्हें आवश्यकतानुसार संरक्षित, पुनर्स्थापित और अनुकूलित किया गया है.”

‘चेयर्स ऑफ द स्टेट’ का निर्माण 1953 में किया गया था और उसी साल दो जून को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था. ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’ का निर्माण 700 साल पहले किया गया था और महाराजा एडवर्ड द्वितीय के राज्याभिषेक के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था. राज्याभिषेक के बाद चार्ल्स इसी गद्दी पर बैठेंगे.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे लंदन
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लंदन पहुंच गए हैं. उपराष्ट्रपति धनखड़ शुक्रवार शाम को बकिंघम पैलेस में स्वागत समारोह में शामिल होंगे और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलेंगे.

Tags: Britain News, Queen elizabeth II, Royal Traditions, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें