मिथुन चक्रवर्ती ने ठुकराई, अनिल कपूर के हाथ लगी फिल्म, चमकी किस्मत और 1 न्यूकमर रातोंरात बन गया स्टार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: सुपरस्टार बनने के पीछे किसी भी एक्टर की मेहनत के साथ-साथ उसकी किस्मत का भी हाथ होता है. फिल्म इंडस्ट्री में कितने ही ऐसे किरदार हैं जो पहले दिग्गज अभिनेता के लिए लिखे गए लेकिन बाद में उन्हें किसी दूसरे एक्टर ने निभाया और उनकी किस्मत चमक उठी. अनिल कपूर भी ऐसे ही एक्टर्स में से एक हैं करियर की पहली फिल्म उनके लिए नहीं थी लेकिन किस्मत उनका इंतजार कर रही थी और वह फिल्म ‘वो 7 दिन’ में पद्मिनी कोल्हापुरे के अपोजिट नजर आए. फिल्म हिट हुई और उनकी किस्मत चमक उठी.

सालों पहले हिंदी सिनेमा को अनिल कपूर के रूप में एक ऐसा सुपरस्टार मिला, जिसकी डेब्यू फिल्म की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. अनिल कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत फिल्म ‘वो 7 दिन’ से की थी. हालांकि वो इस फिल्म में काम नहीं करने वाले थे. इस फिल्म के लिए तो बोनी कपूर ने किसी और का नाम सोच हुआ था. लेकिन ऐन वक्त पर उस हीरो के फिल्म से अलग होने पर अनिल कपूर को लेकर फिल्म बनानी पड़ी. फिल्म तो बन गई लेकिन ये फिल्म अनिल कपूर के करियर के लिए पहली होने के साथ-साथ मील का पत्थर भी साबित हुई. इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का रास्ता जो मिल गया था. फिल्म अनिल का ‘प्रेम प्रताप पटियालेवाला’ का किरदार लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं.

फ्लॉप होती फिल्में, डूबते करियर को मिला सहारा, ईद पर सलमान नहीं अक्षय कुमार करेंगे धमाल

आसान नहीं था फिल्म के राइट्स खरीदना
फिल्म ‘वो 7 दिन’ एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है जिसे साउथ के जाने माने डायरेक्टर के भाग्यराज ने बनाया और वह इस फिल्म के हीरो भी थे. इसी फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने का जिम्मा बोनी कपूर ने लिया था. फिल्म के राइट्स लेने वो अपने छोटे भाई अनिल कपूर के साथ चेन्नई भी गए. लेकिन वहां फिल्म खरीदने के लिए पैसे कम पड़ गए. बोनी और अनिल की किस्मत अच्छी थी और उन्होंने संजीव कुमार से पैसे उधार ले लिए. क्योंकि उस वक्त वो चेन्नई में ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. साथ ही शबाना आजमी से भी कुछ पैसे लेकर फिल्म के राइट्स खरीदे थे.

अनिल कपूर नहीं थे पहली पसंद
बोनी कपूर राइट्स मिलने के बाद फिल्म बनाने की तैयारी ही कर रहे थे. पहले से ही तय था कि फिल्म की हीरोइण पद्मिनी कोल्हापुरे को साइन करेंगे. खबरों की माने तो बोनी फिल्म ‘वो 7 दिन’ में मिथुन और पद्मिनी की जोड़ी को साथ लाना चाहते थे. लेकिन तब तक मिथुन चक्रवर्ती का दौर आ चुका था वो स्टार बन चुके थे और उनके पास कई फिल्में के ऑफर थे जिस वजह से वह काफी बिजी थे और डेट्स की प्रॉब्लम के चलते उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया. मिथुन के अलावा इस फिल्म के लिए संजीव कुमार और रणधीर कपूर को लेने की बात की गई लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

अनिल कपूर की चमकनी थी किस्मत
ये वो समय था जब अनिल कपूर के पास कोई काम नहीं था. हालांकि वो खुद भी इस किरदार को निभाना चाहते थे. लेकिन कभी भाई से कहने की हिम्मत नहीं हो पाई कि मुझे हीरो बना दो. लेकिन जब मिथुन फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए तो बोनी कपूर ने डायरेक्टर बापू से बात करके फिल्म में अनिल कपूर को कास्ट कर लिया. जबकि इस किरदार के लिए अनिल की उम्र और तजुर्बा दोनों ही कम थे. लेकिन किस्मत तो अनिल का इंतजार कर रही थी वह इस फिल्म का हिस्सा बने फिल्म हिट हुई और अनिल कपूर भी रातोंरात स्टार बन गए. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी सफलता के इस मुकाम पर हैं.

Tags: Anil kapoor, Entertainment news., Entertainment Special, Mithun Chakraborty

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें