पंचायत सचिवालय में मानदेय भुगतान को लेकर शिकायत, 26,400 रुपये बकाया होने का दावा

कौशाम्बी–

 

कौशांबी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंचायत सचिवालय की व्यवस्थाओं और मानदेय भुगतान को लेकर एक पंचायत सहायक ने विकास विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आठ महीने के मानदेय में कथित रूप से 26 हजार 400 रुपये की कमी बताते हुए बकाया भुगतान कराने की मांग की है।मामला कौशांबी जनपद के विकासखंड कौशांबी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोधिया से जुड़ा बताया जा रहा है।शिकायतकर्ता पंचायत सहायक सुगन सिंह ने सहायक विकास अधिकारी को पत्र देकर पंचायत सचिवालय की समस्याओं और अपने बकाया मानदेय के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत पत्र के मुताबिक, पंचायत सहायक का मानदेय अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक आठ महीनों का बनता है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस अवधि में 48 हजार रुपये के बजाय 21 हजार 600 रुपये का भुगतान किया गया।शिकायतकर्ता के अनुसार, आठ महीने के मानदेय में 26 हजार 400 रुपये की कमी रह गई है। पत्र में यह भी आशंका जताई गई है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मांग की है कि जांच कर उसका 26 हजार 400 रुपये का बकाया मानदेय दिलाया जाए। साथ ही पंचायत सचिव के पंचायत सचिवालय में निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपस्थित होने की भी मांग की गई है।शिकायत पत्र के साथ पंचायत पेमेंट स्लिप, पंचायत का रोस्टर, सीपीयू एवं प्रिंटर की स्थिति तथा विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।

अब देखने वाली बात होगी कि शिकायत पर संबंधित विभाग की ओर से क्या जांच की जाती है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है। संबंधित अधिकारियों की जांच और उनका पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More