उप जिलाधिकारी ने ग्राम उमरछा उपरहार में भूमि विवाद की 06 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

कौशाम्बी–

राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, चायल प्रेरणा गौतम ने आज ग्राम उमरछा उपरहार में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 06 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
कैम्प में राजस्व टीम द्वारा ग्राम की गाटा संख्या 107 में अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि चिन्हित किया गया। शिकायतकर्ता शाहीन ने आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी, राजस्व टीम द्वारा ग्राम की गाटा संख्या 61, बंजर की भूमि में आवास के लिए भूमि चिन्हित किया गया एवं शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया कि नियमानुसार पट्टा की कार्यवाही की जाएगी।
कैम्प में शिकायतकर्ता मोहनलाल ने आवासी पट्टा से प्राप्त भूमि को चिन्हित करने की शिकायत की थी, राजस्व टीम द्वारा पैमाइश करने पर पाया गया की मौके पर रास्ता एवं आबादी बसी हुई है, भूमि खाली न होने पर शिकायतकर्ता को अन्य खाली बंजर भूमि बताया गया,नियमानुसार पट्टा की कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More