कौशाम्बी–
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर के वरिष्ठ वैज्ञानिक अमित सिन्हा, नरेन्द्र कुमार एवं परियोजना वैज्ञानिक डा0 जय कुमार मिश्रा व अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर में विभिन्न परियोजनाओं में रिमोट सेन्सिंग एवं जी0आई0एस0 तकनीक का उपयोग करके जनपदवार तैयार किए गए डिजिटल डाटाबेस का प्रस्तुतीकरण किया गया।

इसके अतिरिक्त वैज्ञानिकों द्वारा रिमोट सेन्सिंग, जी0आई0एस0 एवं जी0पी0एस0 तकनीक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस तकनीक का उपयोग कृषि, राजस्व, भू-संचय, जल संचय, प्राकृतिक आपदा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई विभाग, जल निगम, नलकूप, सड़क, वन आदि में किया जाता है एवं भुवन पोर्टल पर भी जाकर इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त लिडार तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल (पी0एम0जी0एस0पी0) के माध्यम से विभिन्न विभागों के डाटाबेस के बारे में भी जानकारी दी गई।









