कौशाम्बी–
कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के सीरियावां गांव में तीन वर्षीय मासूम का शव तालाब किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मासूम अपनी मां के साथ ननिहाल में दावत में आया था और लापता हो गया था। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
Author: Up Head Line
Views: 50









