कौशाम्बी– उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पूर्वाचल विकास निधि (जिलांश) के अर्न्तगत वर्ष 2022-23 नगर पंचायत दारानगर में रुपए 49.98 लाख की लागत से नवनिर्मित तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय व रुपए 6.27 लाख की लागत से तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय तक के इण्टरलाकिंग कार्य एवं रूपए 22.32 लाख की लागत से तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय में जनसुविधा के लिए नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय व स्नानागार आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्रस्ताव तैयार कर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य कराए जाने एवं खाली पड़ी भूमि का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उपस्थित रहे।







