कौशाम्बी–
एक बार फिर जनपद स्तर पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज का रहा दबदबा लोगो में जागरूकता फैलाकर जीव-जन-जीवन रक्षा के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पर आज दिनांक 30 जनवरी 2026 शुक्रवार को जनपदीय पोस्टर पेंटिंग, भाषण व लघु नाटिका प्रतियोगिता डी. डी. आर. पी. इण्टर कॉलेज, भरवारी में आयोजित की गई जिसमें भाषण प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के धर्मेन्द्र सिंह को प्रथम, अनुराग को द्वितीय और सृष्टि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
सजीव चित्रण द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने वाली धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के याशमीन बानो को प्रथम, अदिति राव को द्वितीय व श्रेया विश्वकर्मा को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।
लघु नाटिका प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कालेज के कक्षा 11 समूह की छात्राएं- भावना देवी, वर्षा देवी, अर्चना देवी व मनु को द्वितीय स्थान;
कक्षा 9 समूह की छात्राएं- गौरी देवी, कनिका, स्नेहा यादव व सुष्मिता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
समस्त स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उपसंभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा विजेता छात्रों के खातों में भेजी जाएगी पुरस्कार की धनराशि
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने छात्र/छात्राओं के साथ साथ मार्गदर्शक शिक्षक श्री रामशंकर जी, श्री आदित्य द्विवेदी जी श्री बलवन्त जी, श्री दीपक जी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








