कौशाम्बी– शुक्रवार को सिराथू ब्लॉक के कई बाजारों, गांवो से होकर परिवहन निगम की रोडवेज बसों के आवागमन हेतु अजय सोनी ने मंझनपुर परिवहन निगम के डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा विभागीय कर्मी मनोज पाठक नवनीत कुमार के साथ मैं शमसाबाद बाजार , उदहिन बुजुर्ग बाजार समेत कई बाजारों का स्थलीय सर्वे कराकर सर्वे रिपोर्ट तैयार कराई। साथ ही कई अन्य प्रकरणों पर वार्ता कर समुचित कार्यवाही करने हेतु मांग उठाई।
1… शमसाबाद बाजार से होकर कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज के लिए रोडवेज बसे चलाई जाएं।
2… अफजलपुरवारी से उदहिन चौराहा, तुलसीपुर, देवखरपुर, मंझनपुर होकर प्रयागराज तक रोडवेज बस चालू हो।
3… धाता से नारा चौराहा, दुवरा चौराहा, मंझनपुर होकर प्रयागराज तक रोडवेज बसों का आवागमन हो।
4…. मंझनपुर से उदहिंन चौराहा, धाता बाजार, खागा, फतेहपुर होकर कानपुर के लिए रोडवेज बस चालू हो।
5… शीतलाधाम कड़ा से सिराथू, उदहिन, धाता, राजापुर होकर चित्रकूट धाम तक रोडवेज बस दुबारा चालू हो।








