कौशांबी– धर्मा देवी इंटर कॉलेज एवं कॉन्वेंट स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के संरक्षक श्री राम कृष्ण त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण कर की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी कौशांबी विनोद राम त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ व श्रीमती शान्ति कुशवाहा अध्यक्ष नगरपंचायत अजुहा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर के 17 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड व05 हजार रुपये की चेक ,राज्य स्तर के 47 मेधावियों को03 हजार रुपये की चेक, मेडल मण्डल स्तर के70मेधावियों को01 हजार रुपए मेडल इण्टर बोर्ड परीक्षा2025 प्रदेश2nd टॉपर अनुष्का सिंह को 15हजार रुपये की चेक शील्ड,हाई स्कूल जिला टॉपर मानसी पटेल को 10हजार रुपये चेक व शील्ड अन्य 17 जिला टॉप टेन मेधावियों को 05 हजार रुपये चेक व शील्ड शेष90%से ऊपर के मेधावियों को03 हजार रुपये चेक मेडल कुल 04 लाख 80 हजार रुपये शील्ड मेडल प्रशस्ति पत्र मुख्य विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सिराथू व अन्य आये हुए अतिथियों के करकमलों द्वारा विद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा सम्मानित कराया गया। साथ ही जिले भर से आए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री रामशंकर सिंह ने किया।








