कौशाम्बी—
रविवार 25 जनवरी को जिले के सिराथू तहसील अंतर्गत नगर पंचायत दारानगर के मलूकदास पीठ के समीप समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं ग्रामीण इकठ्ठा हुए और कार्यालय शुभारंभ होने की खुशी में जमकर नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को सिराथू तहसील के नगर पंचायत दारानगर के संत मलूक दास पीठ के पास समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया इस दौरान अजय सोनी का विनय पांडेय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी एवं गंगा गोमती टेक्निकल इंस्टीट्यूट के विनय पांडेय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, लड्डू धूप बत्ती और माला फूल अर्पित कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद….जिंदाबाद…. के जोरदार नारे लगाए। सभी को लड्डू का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों एवं जनहित की समस्यायों के निराकरण हेतु यह कार्यालय खोला गया है। आगे कहा कि अब से आगे प्रति माह 15 तारीख को होने वाली ग्राम मासिक बैठक अब इसी क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी ताकि लोगों की निजी समस्यायो के साथ ही जनहित की समस्याओं की लड़ाई लड़ी जा सके। इस अवसर पर डॉ आलोक विश्वकर्मा को कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर करीब दर्जन भर लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर डॉ अरविंद मौर्य, रामू सरोज, शुभम कुमार, शेर बहादुर मौर्य, भानु प्रताप सिंह जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।








