सड़क सुरक्षा माह अभियान अंतर्गत मो. पुर पैंईशा पुलिस ने लोगों को किया जागरूक, दिलाई शपथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

रविवार को थाना मो. पुर पैंईशा पुलिस ने उदहिन चौराहे पर सड़क सुरक्षा माह अभियान अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमो से जागरूक कर नियमो के अनुपालन के लिए शपथ दिलाई।

इस अवसर पर थाना दरोगा राजेश कुमार ने लोगों एवं वाहन चालकों को जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, इंडिकेटर का प्रयोग करने, शराब और नशा करके वाहन न चलाने, और दुर्घटना शिकार लोगो को तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने की बात कही। इस मौके पर उदहिन चौकी इंचार्ज आनंद स्वरूप ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करना हर जागरूक नागरिक का प्रथम दायित्व है। आगे कहा कि दुर्घटना शिकार किसी व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु मानवीय सहयोग करना एवं स्थानीय अस्पताल और स्थानीय चिकित्सक तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही घटना के संबंध में पुलिस को सूचना देना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह अभियान निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है। लोगो को सड़को पर बहुत सावधानी और सतर्कता के साथ चलना चाहिए। आगे कहा कि लोगो की जान बचाने से बढ़कर कोई और पुण्य कार्य नही है। अंत मे सभी मौजूद रहे लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्रीचंद्र केसरवानी, गुड्डू केसरवानी, रमाकांत श्रीवास्तव, रामबली दिवाकर, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें