माघ मेला–2026 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

माघ मेला–2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी  जे0पी0 पाण्डेय के साथ थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत सकढ़ा तिराहा व बरीपुर बाईपास डाइवर्जन पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस बल एवं थाना कोखराज के सामने बनाए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा मेला अवधि के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन, डायवर्जन व्यवस्था एवं होल्डिंग एरिया की निगरानी सतत रूप से की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें