सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद ने शीत-सहायता एवम प्रतिभावान सम्मान-समारोह का किया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–
जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान के प्रणेता जलपुरुष रणविजय निषाद ने इन दिनों कड़ाके की पड़ रही ठंड  से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के अनेक गांवों में शिविर लगाकर, घर-घर जाकर गरीब, निराश्रित, विधवाओं और असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरण किया है।
इसी क्रम में सोमवार को इसी का पूरा में लगभग 350 कंबल का वितरण कर मानवता की मिशाल पेश किया है। साथ ही यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023-24 में 96.6% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में सातवां स्थान तथा जनपद के टॉपर छात्र शुभम साहू तथा उद्योग एवम लघु उद्यमिता विभाग में कनिष्ट सहायक के पद पर चयनित होने वाली छात्रा लक्ष्मी साहू को आयोजक रणविजय निषाद और मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी भैया सन्तोष सिंह ने प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, दैननंदिनी तथा 11-11 सौ रूपये की चेक भेंट कर आशीर्वाद प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सिराथू भैया सन्तोष सिंह ने ने कहा कि इन बच्चों से अन्य बच्चों को प्रेरणा लेकर अपने घर, गांव और क्षेत्र का नाम रौशन करना चाहिए। प्रत्येक बच्चे के अन्दर प्रतिभा छिपी होती है, बस उसे अनुशासन, सदाचार और समय का सदुपयोग करके निखारने की अवश्यकता है।
शीत सहायता शिविर के आयोजक रणविजय निषाद ने आमजन मानस के बीच जल के विभिन्न स्रोतों नदी, ताल तलैया, झरने, पोखरे, भूगर्भ जल, वर्षा जल, सागरीय जल आदि के  महत्त्व एवं इनके सरंक्षण को रेखांकित करते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया। उन्होंने यह भी बताया कि जल हम सबके जीवन का आधार है। पूरे विश्व में जितनी भी सभ्यताएं हैं इन सब का विकास जल स्रोतों एवं जलाशयों के समीप ही हुआ है। इसलिए  इसका संरक्षण बेहद जरूरी है। जल है तो जीवन है। कार्यक्रम में रमेश साहू, राजू गौतम, डॉ० श्रवण आर्या, धर्मराज निषाद, अशोक सरोज, प्यारे मियां, राजेश साहू, अशोक साहू, छंगू गौतम, डाक्टर दीपक निषाद, रामेंद्र निषाद, हरीलाल निषाद, प्रकाश , बच्चलाल, नयन सिंह, भुट्टू प्रधान, आदि लोग अपने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त कार्यक्रम संचालन शशिकमल मिश्र्वताथा शैलेश कुमार गुप्ता ने किया। क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ओ लोग उपस्थित उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें