कौशाम्बी जनपद में गौशाला बदलेगी,कृषि का स्वरूप….सी.डी.ओ 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

उर्वरकों के प्रयोग से हमारी मिट्टी की उर्वरता शक्ति धीरे-धीरे क्षीण हो रही है.. सीडीओ

 

कौशाम्बी …मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने ग्राम-अलीपुर जीता में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में खेती में अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है,जिससे कि हमारी मिट्टी की उर्वरता शक्ति धीरे-धीरे क्षीण हो रही है। इसके लिए हमें कुछ जैविक उत्पादों का प्रयोग करके अपनी मिट्टी की उर्वरता शक्ति को बढ़ाना है। साथ ही हमारे गांव के वातावरण को सुदृढ़ और गांव के लोगों को स्वस्थ्य रखना है। इसलिए गांव की महिला समूह के द्वारा गौशालाओं में गायों के गोबर से वर्मी कंपोस्ट का निर्माण करना है तथा उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का खेतों में प्रयोग करवाना है। इससे महिला समूह की आमदनी भी बढ़ेगी और खेतों की उर्वराशक्ति भी बढ़ेगी। पर्यावरण शुद्ध रहेंगा। उन्होंने कहा कि महिला समूह के विभिन्न सदस्यों के द्वारा इसकी निगरानी की जाएगी और एक छोटी सी दुकान खोलकर वर्मी उत्पादों को यहां बेचा भी जाएगा, जिससे कि उसकी आमदनी में वृद्धि हो सकें।कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने वर्मी कंपोस्ट को कैसे निर्मित किया जाता है, उसमें कौन-कौन से निवेश कितनी मात्रा में डाली जाती है उसका सजीव प्रशिक्षण दिया। खेतों में इसके प्रयोग की उपयोगिता को भी महिला समूह के विभिन्न सदस्यों से साझा की। कृषि विज्ञान केंद्र से आए डॉक्टर अमित कुमार केसरी ने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार घनजीवामृत, जीवामृत, बीजमृत एवं अन्य निवेश कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की।उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी ने कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में बने जैविक उत्पादों को, खेतों पर इसका प्रयोग करने के लिए कृषकों को जागरूक करेंगे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 09 जनवरी को विकास खण्ड कौशाम्बी में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 14 जनवरी को विकास खण्ड चायल, 16 जनवरी को विकास खण्ड मूरतगंज, 19 जनवरी को विकास खण्ड सरसवां, 20 जनवरी को विकास खण्ड सिराथू, 21 जनवरी को विकास खण्ड मंझनपुर एवं 22 जनवरी को विकास खण्ड नेवादा में आयोजित किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें