जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल,कनैली व सिराथू का रात्रि में किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—-

 

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार व उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल (एफ.आर.यू.) एवं जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व प्रभारी चिकित्साधिकारी मंझनपुर नीरज कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू (एफ.आर.यू.) तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार व जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली (एफ.आर.यू.) का कल रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण कर रात्रिकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण में अस्पताल में इमरजेंसी चिकित्साधिकारी की सुविधा, प्रसव की सेवा एवं लैब टेस्ट की 24×7 की सुविधा, सी. सेक्शन की सुविधा, ठंड के दृष्टिगत मरीजों के लिए वार्ड में हीटर की सुविधा, मरीजों के साथ व्यवहार एवं मरीज के लिए आर.ओ. पानी की सुविधा को देखा गया, इन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें