गलत इलाज का आरोप: कौशांबी में युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल cmo के आदेश पर हॉस्पिटल सीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी– जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी मंत्र लाल पटेल की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने तितिक्क्षा हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, शहजादपुर पर गलत इलाज करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्र लाल पटेल को किसी बीमारी के चलते इलाज के लिए परिजन तितिक्क्षा हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही और गलत उपचार के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही सीएमओ ने हॉस्पिटल को सीज करवा दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें