बोर्ड परीक्षा को लेकर केपीएस भरवारी की ऐतिहासिक पहल, फाउंडर देव गुप्ता एवं डायरेक्टर सीमा पंवार के नेतृत्व में छात्रों के घर पहुँची शिक्षकों की टीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए केपीएस भरवारी द्वारा एक अत्यंत प्रभावशाली, सराहनीय और छात्र-हितैषी पहल की गई। आज विद्यालय की डायरेक्टर सीमा पवार के साथ स्वयं फाउंडर देव गुप्ता भी उपस्थित रहे। उनके कुशल मार्गदर्शन में टीम केपीएस भरवारी ने मंझनपुर एवं सिराथू क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के घर-घर जाकर शैक्षणिक विजिट किया।
इस विशेष विजिट का उद्देश्य केवल छात्रों की पढ़ाई की समीक्षा करना नहीं था, बल्कि उनके अध्ययन वातावरण, मानसिक स्थिति, आत्मविश्वास और परीक्षा से जुड़े तनाव को भी नजदीक से समझना था। शिक्षकों ने छात्रों से व्यक्तिगत संवाद कर यह जाना कि वे किन विषयों में अधिक कठिनाई महसूस कर रहे हैं, उत्तर लेखन में क्या समस्याएँ आ रही हैं और समय प्रबंधन को लेकर उनकी रणनीति क्या है।
विजिट के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को स्मार्ट स्टडी प्लान, नियमित रिवीजन, लिखित अभ्यास, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के अभ्यास तथा आत्ममूल्यांकन के महत्व को सरल भाषा में समझाया। साथ ही अभिभावकों को यह भी बताया गया कि परीक्षा के समय बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें भावनात्मक सहयोग, सकारात्मक वातावरण और संतुलित दिनचर्या प्रदान करें।
डायरेक्टर सीमा पवार ने इस अवसर पर कहा कि यह पूरी पहल विद्यालय के “100 Days Golden Phase” कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व के ये 100 दिन छात्रों के जीवन में निर्णायक होते हैं, इसलिए केपीएस द्वारा इस अवधि को गोल्डन फेज के रूप में अपनाया गया है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को नियमित टेस्ट सीरीज़, डाउट क्लियरिंग सेशन, मोटिवेशनल काउंसलिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं निरंतर फीडबैक प्रदान किया जा रहा है।
वहीं फाउंडर देव गुप्ता ने कहा कि,
“हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं है, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वासी, संतुलित और लक्ष्य-केन्द्रित बनाना है। जब शिक्षक और प्रबंधन छात्र के घर तक पहुँचता है, तो शिक्षा का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।”
उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि केपीएस भरवारी प्रत्येक छात्र की सफलता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
इस दौरान छात्रों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का होम विजिट सिस्टम बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और उन्हें यह विश्वास दिलाता है कि विद्यालय हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।
नए वर्ष के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उन्हें उपयोगी कैलेंडर एवं डायरी भेंट की गई।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह पहल छात्रों को समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि वे 100 Days Golden Phase का अधिकतम लाभ उठा सकें।
विद्यालय प्रशासन का मानना है कि 100 Days Golden Phase के अंतर्गत की जा रही यह सतत मेहनत निश्चित रूप से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करेगी और केपीएस भरवारी को शैक्षणिक गुणवत्ता के क्षेत्र में एक आदर्श संस्था के रूप में स्थापित करेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें