राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी है, इमरान रिजवी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

RLD कार्यालय करारी में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती

कौशांबी, भारत रत्न किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 123 वीं जयंती जो किसान दिवस के रूप में पार्टी जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल करारी कौशांबी में बड़े धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मेंप्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर फूल डालकर उन्हें माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों के लिए सदैव लड़ाई लड़ी चौधरी साहब अपने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के हित में बहुत सी योजनाएं लागू करके किसानों को लाभान्वित किया आज भी देश एवं प्रदेश का किसान उन्हें भूल नहीं पा रहा है उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर किसान हित में कार्य किया और किसानों को किसान होने की पहचान दी श्री रिजवी ने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा चौधरी साहब छोटे किसानों का ऋण मुक्ति और भूमि सुधार को बढ़ावा देना तथा पूरा जीवन उन्होंने किसान हित में अनेक मुद्दे उठाए और संघर्ष किया, प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी साहब के द्वारा किए गए कार्यों एवं पार्टी की नीतियों को गांव-गांव जन जन तक पहुंचाएं और पार्टी मुखिया और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आदरणीय जयंतचौधरी जी के हाथों को मजबूत करें। क्षेत्रीय महासचिव प्रयागराज नजमुल हसन ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही एक ऐसी पार्टी है जो किसानों मजदूरों के हित के लिए कार्य कर रही है किसने की पार्टी मात्र राष्ट्रीय लोकदल ही है उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ हैं आने वाला समय राष्ट्रीय लोकदल का होगा और किसानों का होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष विनय पासी (एडवोकेट) ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जायेगा, पंचायत चुनाव मजबूती से राष्ट्रीय लोकदल लड़ेगी जो भी कार्य करता पदाधिकारी पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं वह पार्टी कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर दें। चौधरी चरण सिंह अमर रहे, चौधरी अजित अमर रहे चौधरी जयंत सिंह जिंदाबाद का नारा जोर शोर से लगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी, क्षेत्रीय महासचिव नजमुल हसन, जिला अध्यक्ष विनय पासी, जिला महासचिव गुलाम सिबतैन रविश जीशान हैदर पप्पू मछली, जिला महासचिव पूर्व सभासद करारी जीशान हैदर पप्पू मछली, पूर्व सभासद करारी असगर मदनी कुरैशी, जिला महासचिव हरिश्चंद्र मौर्य, चायल विधानसभा प्रभारी सुमन पासवान, राजेंद्र कुमार विधानसभा सिराथू प्रभारी, लाल चांद चंद्र जिला महासचिव, जिला महासचिव सिदलाल सरोज, जिला सचिव अब्दुल कवी, मुकेश कुमार सरोज सेक्टर उपाध्यक्ष, मोहम्मद शमन जिला उपाध्यक्ष, अनिल रही 12 ब्लॉक प्रभारी, धर्मराज सेक्टर अध्यक्ष सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें