
परमजीत कुमार, देवघर. कहते है जब कुछ करने की ठान लो तो सारी बाधा छोटी लगती है. ऐसी ही मिशाल पेश की है देवघर के किसान परिवार से आने वाले छात्र आशीष दास ने. आशीष को जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 2943 हासिल हुई है. वह देवघर के कोठियां का रहने वाला है. आशीष ने गांव में रहकर तैयारी की. रोजाना 20 किमी साइकिल चलाकर कोचिंग जाता था, आज उसकी मेहनत रंग लाई है.
आशीष के पिता नूनदेव दास छोटे-मोटे किसान हैं और माता ममता देवी गृहणी हैं. आशीष ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई गांव के बगल के स्कूल से की. उसे मैट्रिक में 500 में 462 और 12वीं में 454 अंक प्राप्त हुए हैं. आशीष ने बताया कि घर पर अभाव है. लेकिन परिवार वाले पढ़ाई के लिए हमेशा उत्साहित करते रहे. इस सफलता में माता-पिता और शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है.
आशीष ने बताया कि इस सफलता से उसे ही नहीं पूरे परिवार को काफी खुशी है. हालांकि इससे बेहतर रैंक आने की उम्मीद थी. उसने बताया कि मैट्रिक के बाद से आईआईटी की तैयारी में जुट गया था. रोजाना 10 घंटे सेल्फ स्टडी की. पर्व हो या पार्टी, पढ़ाई लगातार जारी रही. इस दौरान खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखा.
.
Tags: Deoghar news, JEE Advance, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 10:05 IST






