2023 में कब मनाई जाएगी दिवाली, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त, दीपावली से पहले घर से हटाएं 4 वस्तुएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दिवाली मनाई गई थी.
इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.

Diwali 2023 Date Shubh Muhurat : भारत वर्ष में दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन ही भगवान राम, रावण को परास्त कर के आयोध्या वापस लौटे थे. भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी में पूरे अयोध्यावासियों ने हजारों दिए जलाए थे. दिवाली का त्योहार ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है. लोगों का यह भी मानना है कि दीपावली के शुभ समय में देवी लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, दीपावली के मौके पर इसके महत्व और त्योहार से जुड़े शुभ मुहूर्त के बारे में.

दिवाली 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2023 में दीपावाली का पवित्र त्योहार 12 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. दीपावली का यह त्योहार भारत वर्ष में 5 दिनों तक मनाया जाता है, जो 10 नवंबर धनतेरस से शुरू होकर 15 नवंबर 2023 भाई दूज पर समाप्त होगा. दीपावली के इन 5 दिनों में लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं. हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस दिन सोना चांदी या अन्य सामान खरीदने पर सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त की होती है. 12 नवंबर 2023 को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी, जिसे आम भाषा में छोटी दिवाली के नाम से जाना जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, दिवाली 2023 की अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 02:45 से शुरू होगी और 13 नवंबर दोपहर 2:57 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. 12 नवंबर को पूजा का समय शाम को 5:39 से 8:16 मिनट तक है.

यह भी पढ़ें – क्या है दिशा शूल, भूलकर भी शुक्रवार और रविवार को ना करें इस दिशा की यात्रा, इन उपाय से करें बचाव

इस दिन घर में ना रखें ये चीजें

टूटी-फूटी वस्तुएं : वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटी-फूटी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं और ये घर के सकारात्मक वातावरण को भी प्रभावित करती है. दीपावली के शुभ दिन में घर में किसी भी प्रकार की टूटी-फूटी या क्षतिग्रस्त वस्तु रखना अशुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार, ऐसी वस्तुओं के घर में होने से ही व्यक्ति को धन हानि और तनाव हो सकता है.

कूड़ेदान : प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन ही घर के अंदर कूड़ा इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए. इसलिए घर के अंदर कूड़ेदान रखने की भी मनाही है. दिवाली से पहले ही घर के सभी कचड़े का निपटान करना बहुत महत्वपूर्ण होता है. मान्यताओं के अनुसार घर के अंदर कूड़ादान रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है.

पुरानी झाडू : ज्योतिष विशेषज्ञ दीपावली के दिन पुराने झाड़ू को हटाकर घर में नई झाड़ू लगाने की सलाह देते हैं. पुरानी झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है. जिससे घर की साफ सफाई और स्वच्छता प्रभावित हो सकती है. इसलिए दीपावली के दिन घर से पुरानी झाड़ू हटाकर नई झाड़ू रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – एक मुखी रुद्राक्ष बढ़ाता है एकाग्रता, जानें 2, 4 और 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लाभ, सबका है विशेष महत्व

मुरझाए हुए पौधे या फूल : ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली के दिन घर से सभी मुरझाए हुए पौधों को हटाना बहुत ज़रूरी होता है. मुरझाए हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, और घर की पूरे वातावरण को भी प्रभावित करते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Diwali, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें