
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में ‘रथ यात्रा’ से पहले जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) की ‘मंगला आरती’ में हिस्सा लिया. गुजरात के अहमदाबाद में मनाए जाने वाले ‘रथ यात्रा’ (Rath Yatra) उत्सव को पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा माना जाता है. गृह मंत्री अमित शाह आज कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. जिसमें दो पार्कों का उद्घाटन, एक रेलवे फ्लाईओवर और एक अस्पताल का ‘भूमिपूजन’ भी शामिल है. अहमदाबाद के न्यू रानिप में गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) द्वारा एक नए बनाए गए पार्क का उद्घाटन करेंगे.
इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के चंदलोडिया इलाके में एएमसी और रेलवे द्वारा नवनिर्मित जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर का भी उद्घाटन करेंगे.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Union Home Minister Amit Shah participates in Mangla Aarti at Jagannath Temple, before the Jagannath Rath Yatra 2023. pic.twitter.com/JgiQV0J2np
— ANI (@ANI) June 19, 2023
.
Tags: Amit shah, Amit shah news, Amit Shah Public Meeting, Gujrat news
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 08:08 IST






