
नई दिल्ली. Vavilala Chidvilas Reddy JEE Advanced topper: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में एडमिशन के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान पाने वाले वी. चिदविलास रेड्डी तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के रहने वाले हैं. उनके माता-पिता सरकारी शिक्षक हैं. रेड्डी को टॉप 10 में आने की उम्मीद थी. हालांकि पहली रैंक प्राप्त करने पर वह बहुत खुश हैं. वी. चिदविलास रेड्डी अब आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई करना चाहते हैं.
बता दें कि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित किए गए. इस साल परीक्षा का आयोजन करने वाले आईआईटी गुवाहाटी के अनुसार, रेड्डी ने 360 अंकों में से 341 अंक हासिल किए हैं. वी. चिदविलास रेड्डी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया और कहा कि मुझे विज्ञान और गणित पसंद है. मेरे परिवार और शिक्षकों ने मेरा बहुत सहयोग किया. रेड्डी ने कहा कि परीक्षा के लिए उनकी तैयारी अच्छी थी और उन्होंने क्रिकेट खेलना भी बंद कर दिया था तथा पिछले दो साल से सोशल मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है.
ये भी पढ़ें-
JEE मेन के बाद एडवांस, फिर JoSAA काउंसलिंग, IIT NIT में दाखिले के लिए कब क्या
NEET Result 2023: नीट मार्क्स, रैंक और परसेंटाइल में क्या फर्क है, कैसे तय होता है
11 से 12 घंटे करते थे पढ़ाई
वी. चिदविलास रेड्डी जेईई से छह महीने पहले, हर दिन लगभग आठ से 10 घंटे पढ़ते थे. पिछले दो महीनों के दौरान रोजाना 11 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे. रेड्डी के पिता वी. राजेश्वर रेड्डी के मुताबिक उनका बेटा फिल्में नहीं देखता था और उसने केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया. जिसका नतीजा है कि उसने जेईई-एडवांस्ड में टॉप किया है.
.
Tags: Education news, IIT, JEE Advance
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 07:40 IST






