जिम वाला वीडियो शेयर कर बुरे फंसे कोहली, लोग बोले- भाई, तुम ऐसा ही करते रहो और बड़े मैचों में …

हाइलाइट्स

विराट कोहली डब्ल्यूटीसी फाइनल में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे
विंडीज दौरे से पहले विराट ने जिम में पसीना बहाना शुरू कर दिया है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट के इतर सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं. वर्ल्ड के सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक विराट अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ सेल्फी भी शेयर किया है जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. विराट को जिम में पसीना बहाता देखकर लोग आगबबूला हो गए. लोगों का कहना है कि इस तरह से जिम में समय बिताने का क्या फायदा जब बड़े मैचों में आप कुछ नहीं कर पाते हो. इसी तरह कई लोगों ने अलग अलग कॉमेंट कर विराट को ट्रोल करने की कोशिश की है.

दरअसल, भारतीय टीम को हाल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन से हार मिली थी. विराट भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. भारत ने इसके साथ पिछले 10 साल में अभी तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कोहली ने 3 साल के शतकीय सूखे को खत्म किया था लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल में जब टीम को उनकी जरूरत थी तब, वह बुरी तरह फेल रहे.

Tags: IND vs WI, India vs west indies, Team india, Virat Kohli

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More