ODI World Cup: पीसीबी का दोहरा चरित्र? भारत के खिलाफ लीग मैच को लेकर डाला अंडगा, फाइनल के लिए सब चंगा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

WC: पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर खड़ी की अड़चन
अहमदाबाद में भारत के खिलाफ लीग मैच खेलने को तैयार नहीं है पीसीबी

नई दिल्ली. भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में 3 महीने से भी कम का वक्त बचा है. लेकिन, अब तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल ही जारी नहीं हो पाया है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सीईओ ने हाल ही में कहा था कि इस हफ्ते की शुरुआत में वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा. लेकिन, अब तक ऐसा नहीं हुआ है. शेड्यूल में हो रही देरी की एक बड़ी वजह सामने आई है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब तक अहमदाबाद में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप का लीग मैच खेलने को राजी नहीं हुआ है. और यही वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा में देरी की मुख्य वजहों में से एक है.

वनडे वर्ल्ड कप का मेजबान बोर्ड बीसीसीआई, पहले ही टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी के साथ साझा कर चुका है, जिसे फीडबैक के लिए सभी संबंधित क्रिकेट बोर्ड को भेजा जा चुका है. इस ड्राफ्ट शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी और 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी. ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है. लेकिन, पीसीबी अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेलने को तैयार नहीं है.

लीग मैच खेलने में दिक्कत पर फाइनल के लिए राजी
सूत्रों ने द टेलीग्राफ को बताया है कि सुरक्षा मुद्दों के कारण पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अभी तक अहमदाबाद में पाकिस्तान टीम को खेलने की मंजूरी नहीं दी है. पाकिस्तान सरकार से सुरक्षा क्लीयरेंस और मंजूरी मिलने के बाद भी पीसीबी आईसीसी से खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी चाहता है. संभावित शेड्यूल के मुताबिक, पाकिस्तान ने बाकी बचे 8 मुकाबले हैदराबाद, बैंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में खेलेगा.

पीसीबी को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ लीग मैच खेलने में दिक्कत है. लेकिन, अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो पीसीबी को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेलने से ऐतराज नहीं है.

सुरक्षा के मुद्दे पर फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी
इस डेवलपमेंट से जुड़े सूत्र ने द टेलिग्राफ को बताया, “चूंकि वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का भारत जाना, सरकार से अनुमति पर निर्भर है, पीसीबी ने दस्तावेजों को संबंधित मंत्रालय को भेज दिया है, जो इस मामले को देख रहा है. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए, सरकार क्या कहती है, इसके बाद क्रिकेट बोर्ड आगे का फैसला लेगी.” इस मामले में न तो पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी और न ही आईसीसी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है.

WTC Final लायक नहीं समझा गया, साथी छुट्टियां मनाने निकले, पर नंबर-1 बॉलर घर लौटा, 2 गेंद में दिखाया जलवा

आईसीसी ने पीसीबी को दी डेडलाइन
सूत्र ने आगे बताया, “पीसीबी को वर्ल्ड कप के ड्राफ्ट शेड्यूल को समझने के लिए एक डेडलाइन की गई है. विश्व कप से संबंधित क्रिकेट मामलों की समीक्षा पाकिस्तान बोर्ड द्वारा की जाएगी, जबकि सुरक्षा और अन्य मुद्दों से संबंधित कुछ भी सरकार और अन्य संबंधित ही तय करेंगी.”ट

TNPL 2023: ये क्या हुआ! एक ही गेंद पर 2 बार DRS,अश्विन ने हिला डाला, वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन

पहली बार वर्ल्ड कप के शेड्यूल में इतनी देरी हुई
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप की मेजबानी को लेकर चल रही तनातनी में ये नया विवाद है. अब इस मुद्दे पर पीसीबी का क्या रुख रहता है, इससे से ही विश्व कप के शेड्यूल पर कोई फैसला तय होगा. ये पहला मौका है, जब विश्व कप के शेड्यूल और कार्यक्रम को जारी करने में इतनी देरी हुई है. 2019 वर्ल्ड कप का शेड्यूल 13 महीने पहले ही जारी कर दिया गया था.

Tags: India Vs Pakistan, ODI World Cup

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें