गेमिंग ऐप से धर्मांतरण: गिरफ्तार शाहनवाज सिर्फ मोहरा, पाकिस्तान से जुड़े तार, असली मास्टरमाइंड की तलाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण करवाने के आरोपी शाहनवाज सिर्फ मोहरा
शुरूआती जांच में शाहनवाज उर्फ़ बद्दो का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया

गाजियाबाद. गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण करवाने के आरोपी शाहनवाज की इस खेल में एंट्री अकेले की नहीं है ये अब जांच एजेंसियां समझ चुकी हैं. उन्हें शक ही नहीं बल्कि यकीन है कि शाहनवाज इस खेल में मोहरा है. असली मास्टरमाइंड खिलाड़ी कोई और ही है, जिसने शाहनवाज को आगे रखकर धर्मांतरण करवाने के लिए तैयार किया था.

सूत्रों के मुताबिक़ तकरीबन 3 साल से शाहनवाज उर्फ बद्दो एक्टिव था और उसने तभी से नाबालिग लड़कों से गेमिंग एप के जरिए संपर्क करना शुरू कर दिया था. पिछ्ले 3 सालों में उसके पास कौन पैसा भेज रहा था या किसी ने ये सब करने के लिए अपने खेल में उसे शामिल किया था? उसे ये सब कैसे करना है और किसे टारगेट करना हैं? इन सभी सवालों के जवाब जांच एजेंसियां तलाशने में जुटी हैं. अभी ताकि मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले में पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है. उसके मोबाइल से पाकिस्तान के 30 नंबर फीड भी मिले हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान के 6 ईमेल आईडी से मेल भी आते थे.

जांच एजेंसियों का मानना है कि जिस शातिर तरीके से बद्दो ऊर्फ शाहनवाज धर्मांतरण के इस खेल में बिसात बिछा कर नाबालिगों को उलझा रहा था और नाबालिग भी उसके खेल में फंसते जा रहे थे, ये सब किसी अकेले के बस की बात नही है. बद्दो को कोई न कोई गाइड कर रहा था, जिसने कदम-कदम पर उसे आगे की प्लानिंग बताई। क्या वाकई सीमा पार से बद्दो को कोई निर्देश दे रहा था या पूरे देश में ऐसे कई नाम साजिश में शामिल हैं? इसकी जांच जांच एजेंसियां और गाज़ियाबाद पुलिस के साथ ATS भी कर रही हैं. शुरूआती तफ्तीश के बाद गाजियाबाद पुलिस बद्दो पर एनएसए भी लगाएगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें